Mine Collapsed in CG : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... खदान धंसने से दबी 3 महिलाएं, एक की मौत

Kanak Durga Jha | Aug 31, 2024, 16:22 IST
3 women buried in mine collapse one dead in sarguja
Mine Collapsed in Surajpur : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। सूरजपुर जिले में अचानक खदान धंस गई। हादसे में 3 महिलाएं खदान धंस जाने से मलबे में दब गईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

Mine Collapsed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। सूरजपुर जिले में अचानक खदान धंस गई। हादसे में 3 महिलाएं खदान धंस जाने से मलबे में दब गईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। अन्य दो महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के गेतरा की है। बताया जा रहा है कि 15 महिलाएं छुई मिट्टी लेने गईं थीं। इस दौरान यह हादसा हो गया।



खदान धंसने से दबी 3 महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, सलका, महादेवपारा की करीब 15 महिलाएं और युवतियां शनिवार सुबह छुई मिट्टी निकालने के लिए गेतरा गांव के नाले के पास स्थित छुई खदान में गई थीं। छुई मिट्टी निकालने के लिए फुलकुंवर (22) खदान के अंदर घुसी थी। पनमेश्वरी (36) एवं दलविंदर (27) मिट्टी बाहर निकाल रही थी। इस दौरान अवैध खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया। खदान धंसने से तीन महिलाएं उसके चपेट में आ गईं।





महिलाओं ने शोर मचाया तो पहुंचे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि, खदान ढहने से फुलकुंवर, पनमेश्वरी और दलविंदर तीनों मिट्टी में दब गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाना शुरू किया। पनमेश्वरी और दलविंदर के हाथ और पैर दिख रहे थे। ग्रामीणों ने जल्दी से मिट्टी हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • mine collapsed
  • mine collapse
  • mine collapse in cg
  • one women died in mine collapse
  • one women died in mine collapse in surajpur