Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ में छापे पड़े तो दुबई भागा... मामले में अब तक 400 आरोपी गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 08:24 IST
400 accused arrested so far Mahadev app scam
ऑनलाइन सट्टा एप मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mahadev Satta App : महादेव सट्टा मामला अब सीबीआई को सौंप दी गई है। बता दें कि, ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी पिछले 16 महीने से जांच कर रही है। इस केस में कांग्रेसी नेता, पिछली सरकार के प्रभावशाली लोग, पुलिस अफसर और बड़े प्रॉपर्टी डीलर्स के नाम शामिल हैं। वहीं इस घोटाले में पुलिस ने अब तक 400 से ज्यादा आरोपियों हिरासत में लिया है।



अलग-अलग राज्यों से आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा एप मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अब तक छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग शहरों में 500 से ज्यादा अवैध खाते मिले हैं। इन खातों के माध्यम से सट्‌टे का पैसों का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है।



इनमें कुछ खाते तो ऐसे हैं जिनमें लोगों को पता ही नहीं था और उनके खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा था। कुछ लोगों को उनके दोस्तों ने ही धोखा देकर खाते का संचालन अपने हाथ में ले लिया था। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में मुंबई पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। इसमें अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भी ईडी ने सिंगर नेहा कक्कड़ समेत डेढ़ दर्जन फिल्मी हस्तियों को नोटिस जारी किया था, जो महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल की पार्टी में दुबई गए थे।




सौरभ चंद्राकर अहम आरोपी

भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक एप के मुख्य प्रमोटर हैं। दोनों 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का जाल फैला चुके हैं। दोनों दुबई से गतिविधियों का संचालन करते हैं। जहां सट्टा के पैसे से मॉल बन रहा है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हर ब्रांच को फ्रेंचाइजी के तौर पर बेचते थे।




500 से ज्यादा अवैध खाते मिले

पुलिस को अब तक छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग शहरों में 500 से ज्यादा अवैध खाते मिले हैं। इन खातों के माध्यम से सट्‌टे का पैसों का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। इनमें कुछ खाते तो ऐसे हैं जिनमें लोगों को पता ही नहीं था और उनके खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा था। कुछ लोगों को उनके दोस्तों ने ही धोखा देकर खाते का संचालन अपने हाथ में ले लिया था।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App Scam
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App case
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला
  • Action against Mahadev Satta app
  • ऑनलाइन सट्टा एप
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप केस
  • महादेव सट्टा