ये कैसी रेल सुविधा... 4.50 लाख टिकटें हुईं कैंसिल, रिफंड के लिए इधर-उधर भटक रहे लोग

Marut raj | Aug 07, 2024, 13:24 IST
4.50 lakh tickets were cancelled
छत्तीसगढ़ में 72 ट्रेनें एक साथ रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने 19 अगस्त तक मेगा ब्लाक लेकर 72 ट्रेनों को रद कर रखा है।

छत्तीसगढ़ में 72 ट्रेनें एक साथ रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन तैयार करने रेलवे का अमला पटरी पर उतर गया है। इसे ठीक करने के लिए रेलवे ने 19 अगस्त तक मेगा ब्लाक लेकर 72 ट्रेनों को रद कर रखा है। 72 ट्रेनें कैंसिल होने से 4.50 लाख टिकटें कैंसिल हुई हैं।



रिफंड के लिए भटक रहे यात्री


रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच रोजाना चलने वाली छह लोकल ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रिओं की मुसीबत दोगुनी हो गई है। ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों को रिफंड के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ट्रेनों के कैंसिल होने से रेलवे विभाग को 28 करोड़ 86 लाख रुपए रिफंड करना पड़ रहा है। यह आंकड़ा सिर्फ आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का है। वहीं जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 20 लाख से भी अधिक है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update