छत्तीसगढ़ में 535 डॉक्टर्स की हुई नियुक्ति , पदस्थापना का आदेश जारी

Marut raj | Aug 04, 2024, 10:22 IST
535 doctors appointed Chhattisgarh posting orders issued the sootr
राज्य में मेडिकल सुविधाओं के लचर होने का मुद्दा हाल में हुए विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। सत्ताधारी बीजेपी के विधायकों ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार से सवाल किए थे।

रायपुर. हरेली त्योहार के दिन यानी 4 अगस्त को राज्य को मिली बड़ी सौगात मिली है। बदहाल मेडिकल सुविधाओं का सामना कर रहे राज्य को 535 चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर इनकी पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।



विधानसभा में उठा था मुद्दा

राज्य में मेडिकल सुविधाओं के लचर होने का मुद्दा हाल में हुए विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। सत्ताधारी बीजेपी के विधायकों ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार से सवाल किए थे। गौरतलब है कि चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की नियुक्ति
  • doctors appointed Chhattisgarh