पितृ पक्ष का खाना खाकर 72 लोगों को होने लगा उल्टी-दस्त... अस्पताल में चल रहा इलाज

Kanak Durga Jha | Sept 30, 2024, 14:47 IST
72 people vomiting suffering diarrhea after eating Pitru Paksha food balod
बालोद जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पितृ पक्ष का भाेजन खाकर 72 लाेग बीमार पड़ गए। भोज में खाना खाने के बाद 72 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पितृ पक्ष का भाेजन खाकर 72 लाेग बीमार पड़ गए। भोज में खाना खाने के बाद 72 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। बीमार लाेगों में से 50 बड़े तो 22 बच्चे शामिल। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बोर का पानी पीने से बिगड़ी तबीयत

यह पूरा मामला डौडीलोहारा के गांव खामभाट का है। यहां एक घर में पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज जा रहा था। इस दौरान सभी को सुधारे गए बोर का पानी पिलाया गया। पानी पीने से अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद बोर का पानी पीने से बड़ी संख्या में गांव के लोग बीमार पड़ गए।



ये खबर भी पढ़िए... IPO में निवेश करने से होगा डबल मुनाफा... कहकर जूनियर इंजीनियर से लूट लिए 6.66 लाख रुपए



बताया जा रहा है कि इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहन्दा सेक्टर की टीम गांव में केम्प लगाकर इलाज में जुट गई। वहीं दो बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Balod News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • balod news in hindi
  • पितृ पक्ष
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • पितृ पक्ष का खाना खाकर बीमार पड़े लोग
  • छत्तीसगढ़ में पितृ पक्ष का खाना खाकर बीमार पड़े लोग
  • बालोद जिले में पितृ पक्ष का खाना खाकर बीमार पड़े लोग