CG Breaking : पहले दिन ही धान खरीदी केंद्र पर किसान ने लगाई फांसी

Kanak Durga Jha | Nov 14, 2024, 14:44 IST
farmer committed suicide dhamtari the sootr
farmer committed suicide : समर्थन मूल्य में धान खरीदी आज यानी 14 नवंबर से शुरू हो गई है। खरीदी के पहले दिन ही धमतरी जिले के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Farmer Committed Suicide In Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। धान खरीदी के पहले ही दिन किसान ने केंद्र में ही आत्महम्या कर ली। किसान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। किसान ने आत्महत्या किस वजह से की, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।



इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया



आज से धान खरीदी शुरू

बता दें कि, आज से प्रदेश में धान खरीदी की शुरूआत हुई है। धान खरीदी के पहले ही दिन किसान के सुसाइड कर लेने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।यह घटना सोसायटी के पास हुई है।



SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता



फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में हडकंप मचा

पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के गातापार का है। किसान हिम्मत साहू ने सोसायटी के पास आत्महत्या की है। फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर भखारा पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक परेशानी के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।



भिलाई स्टील प्लांट में भोपाल गैस कांड जैसी जानलेवा गैस फैली, हादसा टला



फिल्मों की तरह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग.... कपड़े उतरवाकर बोतल पर बैठाया



खबर अपडेट हो रही है.....



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • किसान आत्महत्या
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today