Chhattisgarh Heart Surgery : रायपुर ACI में बायपास और वॉल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी

Umeshwari Baghel | Jul 21, 2026, 15:38 IST
छत्तीसगढ़ के हार्ट मरीजों को बड़ी राहत
रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में अब बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी नियमित होंगी। दो कार्डियक सर्जन और नियमित एनेस्थेटिस्ट की उपलब्धता से मरीजों को एम्स रेफर करने की जरूरत कम होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur। Chhattisgarh Heart Surgery : पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में अब बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी नियमित रूप से की जाएंगी। अस्पताल में दो नियमित कार्डियक सर्जन के साथ अब नियमित कार्डियक एनेस्थेटिस्ट भी उपलब्ध हो गए हैं। ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान और इंप्लांट की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है।



इससे हार्ट के मरीजों को अब सर्जरी के लिए एम्स रेफर करने की जरूरत कम होगी। एसीआई में जरूरी संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होने के बाद सर्जरी की व्यवस्था फिर नियमित हो गई है।



नौ महीने तक प्रभावित रही बायपास सर्जरी

एसीआई में जरूरी सामान की सप्लाई नहीं होने के कारण पिछले साल जुलाई से इस साल अप्रैल तक बायपास सर्जरी बंद रही थी। इस दौरान कई मरीजों को इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया।



अस्पताल में कार्डियक एनेस्थेटिस्ट भी संविदा पर सेवाएं दे रहे थे। अब सीजीपीएससी के जरिए नए कार्डियक एनेस्थेटिस्ट का चयन हो गया है। इसके बाद एसीआई में दो नियमित कार्डियक सर्जन और नियमित एनेस्थेटिस्ट की टीम उपलब्ध है। ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले सामान और इंप्लांट के लिए टेंडर भी पहले ही किया जा चुका है। इससे जरूरी सामग्री की सप्लाई समय पर हो रही है।



हर महीने 90 से 100 सर्जरी

एसीआई के कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हर महीने करीब 90 से 100 ऑपरेशन किए जाते हैं। इनमें बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी शामिल हैं।अधिकांश मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज कराते हैं। ऐसे मरीजों को सर्जरी के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता।



सर्जरी बंद रहने के कारण अप्रैल तक 500 से ज्यादा मरीजों की वेटिंग हो गई थी। अब नियमित ऑपरेशन शुरू होने के बाद इस वेटिंग को कम किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर मरीजों को पहले सर्जरी के लिए लिया जा रहा है।



बच्चों की हार्ट सर्जरी भी होगी शुरू

एसीआई में आने वाले समय में बच्चों की हार्ट सर्जरी भी शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल में हार्ट की बीमारी से पीड़ित बच्चे भी इलाज के लिए आते हैं। बच्चों के दिल में जन्मजात छेद का इलाज फिलहाल कार्डियोलॉजी विभाग में किया जाता है। जिन मामलों में सर्जरी की जरूरत होगी, उनका ऑपरेशन सीटीवीएस विभाग में किया जाएगा।



छत्तीसगढ़ के हार्ट मरीजों को बड़ी राहत


इसके लिए अलग ऑपरेशन थिएटर बनाया जा रहा है, हालांकि इसके निर्माण में देरी हो रही है। अस्पताल में आने वाले कुछ दिनों में पीडियाट्रिशियन के ज्वाइन करने की भी संभावना है।सीटीवीएस विभाग के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. कृष्णकांत साहू के मुताबिक नियमित कार्डियक एनेस्थेटिस्ट मिलने और पहले से मौजूद दो नियमित कार्डियक सर्जनों के कारण बायपास, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी अब नियमित रूप से की जा रही हैं। आने वाले दिनों में बच्चों की हार्ट सर्जरी भी शुरू करने की तैयारी है।



IMP FACTS

रायपुर ACI में बायपास, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी नियमित होंगी।



अस्पताल में 2 नियमित कार्डियक सर्जन मौजूद हैं।



अब नियमित कार्डियक एनेस्थेटिस्ट की भी नियुक्ति हो गई है।



जरूरी सामान और इंप्लांट की सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।



CTVS विभाग में हर महीने करीब 90 से 100 सर्जरी होती हैं।



अप्रैल तक 500 से ज्यादा मरीज वेटिंग में थे।



पिछले साल जुलाई से इस साल अप्रैल तक बायपास सर्जरी प्रभावित रही थी।



गंभीर मरीजों की सर्जरी को पहली प्राथमिकता दी जा रही है।



ज्यादातर मरीजआयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज कराते हैं।



आने वाले दिनों में बच्चों की हार्ट सर्जरी शुरू करने की भी तैयारी है।



निष्कर्ष

एसीआई में बायपास, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी नियमित होने से हार्ट मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डॉक्टरों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता से मरीजों को अब दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। वहीं 500 से ज्यादा मरीजों की लंबित वेटिंग को भी धीरे-धीरे कम किया जा सकेगा। बच्चों की हार्ट सर्जरी शुरू होने के बाद एसीआई की कार्डियक सेवाओं का दायरा और बढ़ जाएगा।



FAQ

  1. रायपुर ACI में कौन-कौन सी हार्ट सर्जरी नियमित होंगी?
    ACI में बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट और वैस्कुलर सर्जरी नियमित रूप से की जाएंगी।
  2. ACI में हर महीने कितनी हार्ट सर्जरी होती हैं?
    CTVS विभाग में हर महीने करीब 90 से 100 सर्जरी की जाती हैं।
  3. क्या ACI में बच्चों की हार्ट सर्जरी भी शुरू होगी?
    हां, बच्चों की हार्ट सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अलग ऑपरेशन थिएटर बनाया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़े...

Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन



बृजमोहन अग्रवाल की सीएम को चिट्ठी, सरकारी अस्पताल में हार्ट सर्जरी बंद, निजी अस्पतालों की लूट में फंसे गरीब



छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत 59 अस्पतालों पर कार्रवाई, पारदर्शिता पर जोर



AIIMS Dehli Vacancy: एम्स में 1484 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी





Tags:
  • Chhattisgarh
  • आयुष्मान भारत योजना
  • एम्स
  • heart surgery
  • हार्ट सर्जरी