9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन... बनेंगे प्राचार्य
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया जा रहा है। इस बार पहली बार उनकी पदस्थापना काउंसिलिंग के जरिए की जाएगी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी।
पिछली सरकार में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जिसके चलते कई अधिकारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी थी। मौजूदा सरकार ने इस अनुभव से सबक लेते हुए नई और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है।
एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मिलेगा मौका
काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी स्पष्ट प्राथमिकता तय की गई है। सबसे पहले एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद दिव्यांग (महिला और पुरुष) प्राचार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। फिर महिला प्राचार्यों और अंत में पुरुष प्राचार्यों की पदस्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि जैसे युक्तियुक्तकरण में छात्रों के हित में फैसले लिए गए, वैसे ही तबादलों और पदस्थापना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 1262 lecturers become principals | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧