संजय पार्क में 15 हिरणों की रहस्यमयी मौत, वन विभाग में हड़कंप, शुरुआती जांच में आई चौंकाने वाली वजह
News in detail
- रायपुर के संजय पार्क में 15 हिरणों ने एक साथ दम तोड़ दिया है।
- अचानक हुई मौतों से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
- शुरुआती जांच में संक्रमण या जहरीले खाने की आशंका जताई गई है।
- मृत हिरणों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
- रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों का खुलासा होगा।
News In Detail
छत्तीसगढ़ के चर्चित संजय पार्क से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साथ 15 हिरणों की मौत ने वन विभाग से लेकर आम लोगों तक को झकझोर दिया है। अचानक हुई इतनी बड़ी संख्या में मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि संजय पार्क में पिछले कुछ दिनों से हिरणों की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही थीं। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक 15 हिरण दम तोड़ चुके थे। इतने बड़े स्तर पर वन्यजीवों की मौत ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएफओ ने क्या कहा
वन मंडल अधिकारी डीएफओ के मुताबिक शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। हिरणों की मौत का कारण संक्रमण या जहरीला खाना हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्क में मौजूद घास या पानी में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
क्या लापरवाही बनी वजह?
स्थानीय लोगों और जानकारों का मानना है कि यह मामला सिर्फ प्राकृतिक नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा भी हो सकता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि हिरण पहले से बीमार थे तो समय रहते उनका इलाज क्यों नहीं किया गया?
जांच के आदेश, रिपोर्ट का इंतजार
घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह मामला बीमारी जहरीले तत्व या किसी और कारण से जुड़ा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर हाईकोर्ट ने काले हिरण के शिकार से जुड़े देखे वीडियो, कहा मूक प्राणियों को मारने वालों को जमानत नहीं
काला हिरण शिकार मामला: सलमान के केस की सुनवाई से अलग हुए जज, अब दूसरी बेंच में होगी सुनवाई
टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225
14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत, हादसों के शिकार हो रहे वन्यजीव, जानें पूरी खबर