टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अमय खुरासिया बने छत्तीसगढ़ के मुख्य कोच
NEWS IN SHORT
- अमय खुरासिया बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य कोच
- केरल क्रिकेट को फाइनल तक पहुंचाने का अनुभव
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 वनडे मैचों का अनुभव
- 23 साल से कोचिंग कर रहे हैं अमय खुरासिया
- मध्यप्रदेश में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की सफलता
NEWS IN DETAIL
Raipur। क्रिकेट न्यूज :छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय (Chhattisgarh Cricket Association) स्तर का मार्गदर्शन मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।
यह निर्णय संघ और खुरासिया के बीच राज्य में क्रिकेट के विकास पर सकारात्मक चर्चा के बाद लिया गया। अमय खुरासिया का जन्म जबलपुर में हुआ है और वे क्रिकेट की दुनिया में एक मशहूर नाम हैं।
केरल क्रिकेट टीम को फाइनल तक पहुँचाया
अमय खुरासिया के मार्गदर्शन में केरल क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। इस उपलब्धि से यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अनुभव
अमय खुरासिया का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी शानदार रहा है। 1999 क्रिकेट विश्व कप में वे भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा, उन्होंने 1999 से 2001 तक 12 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 1989 से 2006 तक 119 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
23 साल का कोचिंग अनुभव
कोचिंग के क्षेत्र में भी अमय खुरासिया का अनुभव अत्यधिक प्रभावशाली रहा है। उन्होंने बीसीसीआई की लेवल-सी कोचिंग डिग्री प्राप्त की है और पिछले 23 वर्षों से प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच के रूप में करीब 10 वर्षों तक कार्य किया, इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया
जिनमें रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और आवेश खान जैसे नाम शामिल हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं।
अमय खुरासिया का प्रोफाइल
जन्म: 11 मई 1972, जबलपुर, मध्य प्रदेश
शैली: बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज
उपलब्धि: टीम इंडिया में डेब्यू से पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 119 मैच, 7,304 रन, औसत 40.8
शतक/अर्धशतक: 21 शतक, 31 अर्धशतक
वनडे डेब्यू: 1999, श्रीलंका के खिलाफ पुणे
कुल वनडे: 12 मैच, 149 रन
संन्यास: अप्रैल 2007
नए कोच के साथ छत्तीसगढ़ क्रिकेट में बदलाव की उम्मीद
अब अमय खुरासिया की कोचिंग में छत्तीसगढ़ क्रिकेट को न केवल नए दिशा मिलेगी, बल्कि राज्य की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने का मार्गदर्शन मिलेगा।
यह खबरें भी पढ़े...
अजीत अगरकर का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ा, 2027 तक चुनेंगे टीम इंडिया
जल्दी ही टीम इंडिया में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, इस टीम के खिलाफ होगा डेब्यू
IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां? चेक करें पूरा शेड्यूल