आईएएस अंकित आनंद बने SCRDA के पहले CEO: अब दिल्ली-NCR की तर्ज पर चमकेगा रायपुर और दुर्ग-भिलाई

VINAY VERMA | Feb 10, 2026, 22:43 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ सरकार ने अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। इसका उद्देश्य एकीकृत विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक वृद्धि है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने दिल्ली-NCR की तर्ज पर रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर को मिलाकर छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) गठित किया है। इसका उद्देश्य एकीकृत विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक वृद्धि और सुनियोजित शहरी विस्तार करना है। हाल ही में गठित इस प्राधिकरण के पहले सीईओ के रूप में 2006 बैच के IAS अधिकारी अंकित आनंद को प्रभार दिया गया है।





कौन हैं अंकित आनंद

2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग और अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश के अनुसार अंकित आनंद को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।



विकास है इसका उद्देश्य

छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उद्देश्य एकीकृत विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक वृद्धि और सुनियोजित शहरी विस्तार करना है। सुनियोजित शहरी विकास, ट्रैफिक दबाव कम करना, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन करना है।



मुख्यमंत्री हैं इसके अध्यक्ष

मुख्यमंत्री प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे। इसमें मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय सचिव शामिल रहेंगे। इसमें लगभग 23 नगर निकाय और 700 के करीब गांव शामिल हो सकते हैं। यह प्राधिकरण मास्टर प्लानिंग, परियोजना अनुमोदन और अंतर-एजेंसी समन्वय का काम करेगा।



2025 में प्राधिकरण को मंजूरी

छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2025 को मंजूरी मिल चुकी है। यह प्राधिकरण राज्य के विकास को गति देने और 2031 तक आबादी के दबाव को संभालने के लिए एक ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य करेगा।



यह खबरें भी पढ़ें..



ऑडिट से ठीक पहले रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग, सरकार की सफाई, नहीं जले दस्तावेज



रायपुर तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड भी नहीं कर पा रहे काबू



छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा चंडालपुर, 'नकटी' भी नहीं कहेंगे लोग



अफसरों की कमी से जूझ रहा छत्तीसगढ़, आईएएस और आईपीएस के कई पद रिक्त!





Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • भिलाई
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • नवा रायपुर
  • आईएएस अंकित आनंद
  • छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण