छत्तीसगढ़ में ASI की गुंडागर्दी.... खुलेआम युवक की कर दी बेदम पिटाई, निलंबित

Kanak Durga Jha | Sept 16, 2024, 15:22 IST
ASI beat up young man mercilessly public raipur
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। दो पुलिसकर्मी गुंडागर्दी करते नजर आए। इस मामले में दोंनों पुलिसकर्मीयों को निलंबित किया गया है।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। दो पुलिसकर्मी गुंडागर्दी करते नजर आए। इस मामले में दोंनों पुलिसकर्मीयों को निलंबित किया गया है। दरअसल, उत्पाती युवक की पिटाई करने वाले दो एएसआई को एसपी ने निलंबित कर दिया है। सार्वजनिक स्थल में बदमाश युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।



ड्यूटी पर तैनात थे पुलिसकर्मी


मिली जानकारी के मुताबिक,दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा स्टेडियम में गणेश उत्सव समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर को किया जा रहा था उक्त कार्यक्रम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु दीपका थाने में पदस्थ दो एएसआई खगेश राठौर और जितेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी,पर वे निर्धारित समय में कर्तव्य स्थल पर नहीं पहुंचे।



समिति के आयोजकों के द्वारा थाना दीपका को सूचना दी गई कि एक युवक गलत तरीके से बाइक चलाते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित कर रहा है। सूचना पर जितेश सिंह एवं खगेश राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उक्त युवक के बाल खींचकर उसकी जमकर पिटाई की। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों एएसआई को निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया है। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई की जा रही है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today