बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला... छत्तीसगढ़ में मचा बवाल
मतांतरण और मानव तस्करी के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी का विरोध कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी पर हिंदू कार्यकर्ताओं की निंदा करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल व विहिप ने दुर्ग-भिलाई में जगह-जगह प्रदर्शन किया।
बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
इस दौरान बजरंगियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। बजरंगियों ने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि वे मतांतरण व मानव तस्करी के मामले में ननों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर ननों का समर्थन कर रहे हैं।
भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस, दुर्ग के उरला, पटेल चौक सहित अन्य स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के रतन यादव, रवि निगम, सौरभ देवांगन सहित अन्य बजंरगी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।
|
दुर्ग ननों की गिरफ्तारी | दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी | छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी
FAQ
- बजरंग दल ने राहुल गांधी का विरोध क्यों किया?
ननों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी द्वारा कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर समर्थन देने के कारण। - किन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ?
भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस और दुर्ग के उरला, पटेल चौक आदि। - बजरंग दल के प्रांताध्यक्ष ने किस बात की शिकायत की?
उन्हें ईसाई मिशनरियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧