छत्तीसगढ़ में बदली बकरीद की छुट्टी : अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक

VINAY VERMA | May 26, 2026, 16:05 IST
bakrid-holiday-date-changed-order
छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब 27 मई की जगह 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी किया है। बैंक और सरकारी दफ्तर भी 28 मई को बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब राज्य में 27 मई की जगह 28 मई को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने पहले जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है।



क्या है नया आदेश

पहले 27 मई को घोषित थी बकरीद की छुट्टी


अब 28 मई, गुरुवार को रहेगा अवकाश


सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश


बैंक और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद


कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद बदली तारीख



पहले 27 मई को घोषित हुई थी छुट्टी

राज्य सरकार ने नवंबर 2025 में वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश घोषित किए थे। उस सूची में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के लिए 27 मई, बुधवार को छुट्टी तय की गई थी। लेकिन बाद में चांद दिखने और धार्मिक कैलेंडर के मुताबिक त्योहार 28 मई को मनाना तय हुआ, जिसके बाद छुट्टी की तारीख बदलने की मांग तेज हो गई थी।



कर्मचारी संगठनों ने उठाई थी मांग

बैंक कर्मचारियों और सरकारी संगठनों ने सरकार से छुट्टी बदलने की मांग की थी। उनका कहना था कि वास्तविक त्योहार की तारीख पर ही अवकाश घोषित होना चाहिए। ताकि कर्मचारी और अधिकारी धार्मिक पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें। कर्मचारी संगठनों का यह भी तर्क था कि गलत तारीख पर छुट्टी रहने से त्योहार के दिन दफ्तर खुल जाते। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को परेशानी होती।





दूसरे राज्यों में भी बदला गया था आदेश

देश के कई राज्यों ने पहले ही बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी संशोधन का दबाव बढ़ा। आखिरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया। अब 28 मई, गुरुवार को सरकारी कार्यालय, बैंक और कई संस्थान बंद रहेंगे।



बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

नई अधिसूचना के बाद राज्य के सभी सरकारी विभागों में अवकाश लागू होगा। इसके अलावा बैंकों और वित्तीय संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। सरकारी निगम, मंडल और आयोगों को भी आदेश भेजा गया है। राज्य सरकार ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को सूचना जारी की है।



राजपत्र में भी प्रकाशित होगा आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आदेश को असाधारण राजपत्र में प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही सरकार की वेबसाइट पर भी आदेश अपलोड करने को कहा गया है।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी अब कब रहेगी?
    अब राज्य में 28 मई 2026 को बकरीद का अवकाश रहेगा।
  2. पहले छुट्टी किस तारीख को घोषित थी?
    सरकार ने पहले 27 मई को अवकाश घोषित किया था।
  3. छुट्टी की तारीख क्यों बदली गई?
    चांद दिखने और धार्मिक कैलेंडर के अनुसार तारीख बदली गई।
  4. क्या बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे?
    हां। 28 मई को बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह खबरें भी पढ़े...

प्रशासनिक दौरों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किराए पर लेगी अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर



छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड प्रोफेसर ने बनाया Gemini GT, चैटजीपीटी-जैमिनी से बेहतर होने का दावा



छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित; 18 मई से 12 जून तक छुट्टियां, वेकेशन बेंच करेगी अर्जेंट मामलों की सुनवाई



छत्तीसगढ़ सरकार का दावा, राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • बकरीद
  • राजपत्र
  • अवकाश