आइसक्रीम के बहाने बुलाकर मासूम को घर के अंदर खींचा; दुकानदार ने की दुष्कर्म करने की कोशिश

Umeshwari Baghel | Apr 14, 2026, 18:04 IST
Uma Verma
बालोद जिले में 11 साल की बच्ची के साथ एक दुकानदार ने अश्लील हरकत की हैं। बच्ची जब आइसक्रीम खरीदने दुकान गई थी, तो आरोपी ने उसे अपने घर में खींच लिया। बच्ची ने खुद को छुड़ाकर घर पहुंचकर परिजनों को बताया।

NEWS IN SHORT

  • आइसक्रीम लेने गई मासूम से दुकानदार ने की गन्दा काम करने की कोशिश
  • 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा
  • मासूम को घर में खींचकर की अश्लील हरकत
  • बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला दुकानदार हुआ गिरफ्तार
  • मासूम से हैवानियत की कोशिश

NEWS IN DETAIL

Balod। छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod police)जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा 11 साल की मासूम बच्ची आइसक्रीम खरीदने दुकान गई थी, लेकिन दुकानदार ने बच्ची को अकेला पाकर उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।



क्या हैं पूरा मामला

घटना के अनुसार, बच्ची जब आइसक्रीम खरीदने दुकान जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसे अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। बच्ची ने पूरी ताकत लगाकर खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकली।



परिजनों को सुनाई आपबीती

बच्ची घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। (Chhattisgarh Crime Report )इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।



कड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने इस घटना के बाद मांग की है कि आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्दी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो सके।



पुलिस का बयान

पुलिस ने कहा कि मासूम बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और कानून को अपना काम करने दें।



यह खबरें भी पढ़े...

chhattisgarh crime : अंबिकापुर में महिला से दुष्कर्म ; रिंग रोड पर मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद किया बेरहमी से कत्ल



chhattisgarh crime news : कवर्धा में चौंकाने वाला मामला; दुष्कर्म और POCSO एक्ट में महिला गिरफ्तार, नाबालिग को बनाया शिकार



ब्यूटी पार्लर की आड़ में युवती से दुष्कर्म, पत्नी करती थी पहरेदारी, पति करता था दरिंदगी



मां से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो बेटे ने की आत्महत्या





Tags:
  • दुष्कर्म
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh crime
  • Balod police
  • Chhattisgarh Crime Report