बस्तर हिंसा पीड़ितों की अपील... सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद पर समर्थन न मिले

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2025, 17:36 IST
Bastar violence victims Appeal Sudarshan Reddy not get support Vice President post
छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादी हिंसा पीड़ितों ने कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी़ सुदर्शन रेड्डी को समर्थन नहीं देने की सभी सांसदों से अपील की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बी. सुदर्शन रेड्डी पर माओवादी समर्थन का आरोप लगाया था। शाह का कहना था कि अगर सलवा जुडूम पर प्रतिबंध का फैसला न होता तो नक्सलवाद 2020 तक समाप्त हो गया होता।



बस्तर शांति समिति की पीड़ा

दिल्ली से लौटने के बाद राजधानी में बस्तर शांति समिति के बैनर तले माओवादी हिंसा पीड़ितों ने मीडिया के सामने अपनी व्यथा रखी। उनका कहना है कि सलवा जुडूम पर प्रतिबंध के फैसले ने माओवाद को और अधिक बढ़ावा दिया।



पीड़ितों का आरोप

सियाराम रामटेके, केदारनाथ कश्यप और महादेव दूधु ने कहा कि यदि 2011 में प्रतिबंध न लगता तो 2014 तक बस्तर माओवादी हिंसा से मुक्त हो जाता। आज न तो लोग दिव्यांग होते और न ही इतनी जानें जातीं।



सांसदों से सीधी अपील

बस्तर शांति समिति के संयोजक जयराम दास ने कहा कि देश के सांसद ऐसे व्यक्ति का समर्थन न करें, जिसने बस्तर की शांत भूमि को नरक बना दिया।



छत्तीसगढ़ में बी सुदर्शन रेड्डी का विरोध | बी. सुदर्शन रेड्डी का विरोध | CG Naxal News | cg naxal terror | CG News | cg news latest today | cg news today | cg news update







thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • CG Naxal News
  • cg news update
  • cg news today
  • cg naxal terror
  • cg news latest today
  • बी. सुदर्शन रेड्डी का विरोध
  • छत्तीसगढ़ में बी सुदर्शन रेड्डी का विरोध