भिलाई में अल्ट्रासाउंड के नाम पर शर्मनाक हरकत: प्रेग्नेंट महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

Sanjay Dhiman | Oct 18, 2025, 13:29 IST
Photograph: (the sootr)
भिलाई में प्रेग्नेंट महिला के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टर ने जांच के बहाने टच किया। पीड़िता ने पति के साथ थाने में FIR दर्ज कराई है। घटना से महिला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ें हो रहे है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर मेंप्रेग्नेंट महिला के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टर ने गलत तरीके से टच किया। इस घटना से प्रेग्नेंट महिला काफी घबरा गई। यह शिकायत सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां एक प्रसूता महिला अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।



मशीन की आड़ लेकर की हरकत

पीड़िता का कहना है कि वह गुरुवार (16 अक्टूबर) को दुर्ग भिलाई के नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटरजांच कराने आई थी। यहां डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के दौरान मशीन की आड़ लेकर उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। इस घटना के समय वहां कोई महिला स्टाफ या नर्स मौजूद नहीं थी। इस घटना से प्रेग्नेंट महिला घबरा गई और तुरंत बाहर निकल आई।



यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ को मेडिकल एजुकेशन में बड़ी सफलता, 61 नई PG सीटों को NMC की मंजूरी



छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर तक होगा धान पंजीयन, सरकार ने बढ़ाई तारीख, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन



पति को बताई आपबीती, फिर थाने पहुंची

महिला ने तुरंत अपने पति को इस पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ ही समय बाद दोनों ने सुपेला थाने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है उसने सख्त कार्रवाई की मांग की है।



अल्ट्रासाउंड सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़ को ऐसे समझें

  1. भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर ने गर्भवती महिला से की छेड़छाड़।
  2. पीड़िता का आरोप है कि जांच कक्ष में कोई महिला स्टाफ मौजूद नहीं था। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में प्राइवेट पार्ट को टच किया।
  3. घटना के तुरंत बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और दोनों सुपेला थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई।
  4. पुलिस ने डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए।
  5. घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार है और मेडिकल संस्थानों में महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने जब्त की सीसीटीवी फुटेज

सुपेला थाना पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डायग्नोस्टिक्स सेंटर से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए है। पीड़िता का बयान भी दर्ज लिया गया है। अब पुलिस प्रेग्नेंट महिला की मेडिकल जांच भी करवा रही है।



मामला बढ़ने और पुलिस में शिकायत की भनक लगते ही आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता पद्मश्री तंवरका कहना है कि महिला के आरोप गंभीर हैं। कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट : अगले 12 घंटों में बढ़ेगी सर्दी, 2 दिन बाद बिगड़ सकता है मौसम



लाल आतंक का टूटा ख्वाब, छत्तीसगढ़ में हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 1 करोड़ का इनामी रूपेश भी था शामिल



मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा पर सवाल

यह घटना इस बात का प्रमाण हैं कि डायग्नोस्टिक सेंटरों में महिला मरीजों की सुरक्षा के लिए सख्त प्रोटोकॉल नहीं है। आमतौर पर गर्भवती महिलाओं की जांच के दौरान महिला स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। इस मामले में ऐसा नहीं हुआ, जिससे आरोपी को गलत हरकत करने का मौका मिल गया।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीसीटीवी फुटेज
  • गर्भवती महिला
  • डॉक्टर ने गर्भवती महिला से की छेड़छाड़
  • डायग्नोस्टिक्स सेंटर
  • डॉक्टर गिरीश वर्मा