अमीरों का टैक्स माफ कर रहा भिलाई नगर निगम! करोड़ों के बकायदारों को नोटिस तक नहीं...

Kanak Durga Jha | Aug 25, 2024, 16:40 IST
Bhilai Municipal Corporation waiving taxes rich
निगम ने कई लोगों से संपत्ति कर का करोड़ों का टैक्स नहीं वसूला, इतना ही नहीं निगम ने उन लोगों के घर जिनके कर बकाया है उन्हें नोटिस तक नहीं भेजा।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई नगर पालिक निगम प्रशासन की लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है। निगम ने कई लोगों से संपत्ति कर का करोड़ों का टैक्स नहीं वसूला, इतना ही नहीं निगम ने उन लोगों के घर जिनके कर बकाया है उन्हें नोटिस तक नहीं भेजा। इस बकाया राशि की कीमत करोड़ों रुपए है। इसके बावजूद भी निगम ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।



करोड़ों रुपए का संपत्ति कर बकाया

यहां संपत्ति कर विभाग में सालों से जमे बैठे अधिकारी 50 हजार से अधिक के संपत्ति कर बकायदारों की लिस्ट बनाकर आयुक्त को देते हैं, और उनका कुर्की वारंट जारी करवाते हैं, लेकिन जिनका करोड़ों का टैक्स बकाया है, उन्हें नोटिस तक नहीं दिया जा रहा। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे एजुकेशन और मेडिकल सहित अन्य संस्थान संचालित हैं, जो सालों से संपत्ति कर नहीं पा रहे हैं।



इनका करोड़ों रुपए का संपत्ति कर बकाया होने के बाद भी उनके पास निगम की नोटिस तक नहीं जाती है। वो लोग टैक्स पटवाने के लिए निगम में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों और निर्वाचित पदाधिकारियों से सांठगांठ करके ऐसा कर पाते हैं।




एक ओर बुलडोजर वाली कार्रवाई दूसरी ओर टैक्स माफी

पिछले कुछ महीनों से प्रदेश का नगर निगम प्रशासन लगातार अवैध जमीनों पर बने मकानों पर बुलडोजर चला रहा है। अवैध जमीनों पर जिन्होंने कब्जा किया है उनके खिलाफ निगम लगातार कार्रवाई कर रही है।



लेकिन, जिन लोगों ने करोड़ों का टैक्स नहीं चुकाया उनपर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। करोड़ों रुपए का संपत्ति कर बकाया होने के बाद भी निगम ने कई लोगों को नोटिस तक जारी नहीं किया।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Bhilai News
  • Durg-Bhilai News
  • Bhilai Municipal Corporation
  • Bhilai Municipal Corporation Mayor Neeraj
  • भिलाई नगर पालिक निगम प्रशासन