चिंकारा का शिकार करने वाले सलमान खान के साथ पतंग उड़ाते हैं मोदी, भूपेश बघेल ने कसा पीएम के बयान पर तंज

Arun Tiwari | Apr 26, 2026, 17:56 IST
bhupesh-baghel-targets-pm-modi-salman-khan-black-buck-issue
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण की सराहना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा। बघेल ने कहा कि मोदी काले हिरण के शिकार करने वाले सलमान खान के साथ पतंग उड़ाते हैं।

Raipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के साथ छत्तीसगढ़ में सियासत का हिरण दौड़ने लगा। पीएम ने काले हिरण के संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ की तारीफ की। वहीं के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा। बघेल ने कहा कि काले हिरण का शिकार करने वाले सलमान खान के साथ मोदी पतंग उड़ाते हैं।



सियासत का हिरण

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अगर काले हिरण की बात करें, तो काले हिरण का शिकार करने वाले सलमान खान



को प्रधानमंत्री के साथ पतंग उड़ाते देखा जाता है। बघेल ने मोदी से सवाल किया कि आप काले हिरण की रक्षा करने वालों के साथ हैं या शिकार करने वालों के साथ।



हालांकि सलमान खान चिंकारा केस में बरी हो चुके हैं, लेकिन काला हिरण केस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यह मामला कोर्ट में अपील में है।



ये कहा था मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में एक बार फिर छत्तीसगढ़ का ज़िक्र किया। मोदी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे काले हिरण के संरक्षण की तारीफ की।



मोदी ने कहा कि एक समय काले हिरणों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि प्रकृति , पर्यावरण और जानवर मानव के मित्र है, हमेशा इनका ध्यान रखना चाहिए।



इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान बढ़ाया है।



सीमाओं की सुरक्षा में सरकार नाकाम

भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि गृह मंत्री की भाषा गुंडों जैसी है। क्या सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है? देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है



और इसमें आप असफल रहे हैं। बीजेपी के कई नेता कहते हैं कि सीमाएं सुरक्षित हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बांग्लादेशी आए हैं, रोहिंग्या आए हैं। इसलिए गृह मंत्री, यह आपके ही कामकाज की आलोचना है और आपकी कार्यकुशलता पर सवाल उठाता है।



कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी

वहीं आम आदमी पार्टी के कई सांसदों जिनमें राघव चड्ढा और अशोक मित्तल शामिल हैं के पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर बघेल ने कहा, ये लोग कहते थे कि बीजेपी सिर्फ गुंडों की ही नहीं, बल्कि अशिक्षित लोगों की भी पार्टी है।



आज वे लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं क्योंकि उनकी कुछ मजबूरियां रही होंगी। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता, जिनके यहां दस दिन पहले ईडी की छापेमारी हुई थी



वे भी बीजेपी में चले गए। यहां तक कि राघव चड्ढा भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जेल जाने के डर से ये लोग भागे हैं।



यह खबरें भी पढ़े...

सलमान खान को नहीं मिली राहत, पान मसाले के भ्रामक प्रचार के आरोप, जानिए पूरा मामला



सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का बदला नाम, अब इस टाइटल से मचेगा शोर



भूपेश बघेल और कांग्रेस ने क्यों रोकी ईडी की जाँच ; सांसद संतोष पांडेय ने विदेशी फंडिंग पर दागे तीखे सवाल



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम







Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भूपेश बघेल
  • मन की बात
  • मोदी की मन की बात
  • सलमान खान
  • काला हिरण