दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र
नगर निगम दुर्ग में वर्ष 2020 में हुई अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में दुर्ग निगम आयुक्त ने तत्कालीन निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को पत्र लिखा है। सुंदरानी वर्तमान में संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन व विकास रायपुर में पदस्थ हैं।
आयुक्त के खिलाफ शासन को पत्र
दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के मामले में तत्कालीन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में 31 जुलाई को शासन को पत्र भेजा है। वहीं नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति पाने के मामले में भृत्य नम्रता रक्सेल, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार को नोटिस जारी कर एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी करने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
|
उल्लेखनीय है कि नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति व पदोन्नति दिए जाने के मामले की शिकायत वर्ष 2020 में लोक आयोग मे की गई थी। जिस पर जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
FAQ
- यह मामला किस विभाग से जुड़ा है?
नगर निगम दुर्ग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से। - किसके खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है?
तत्कालीन निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी के खिलाफ। - किन कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है?
नम्रता रक्सेल, प्रीति उज्जैनवार और भूपेंद्र गोईर पर। - भूपेंद्र गोईर को किस बात के लिए नोटिस मिला है?
नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए।
नगर निगम दुर्ग में अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧