बीजेपी नेता को हल्के में लेना कलेक्टर को पड़ा भारी, सात दिन में चली गई कलेक्टरी

Arun Tiwari | Aug 01, 2024, 21:10 IST
Collector Anurag Pandey
कलेक्टर का बीजेपी नेता से विवाद हो गया। विवाद फोन पर था इसलिए गरमा-गरमी कुछ ज्यादा हो गई। बीजेपी नेता को गुस्सा आ गया और उन्होंने कलेक्टर को हटाने की चुनौती दे दी। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Raipur : प्रदेश में बीजेपी की सरकार है साहब इसलिए बीजेपी नेताओं से बहस या विवाद करना बहुत भारी पड़ सकता है। इसका उदाहरण आज देखने को मिल गया। एक कलेक्टर का बीजेपी नेता से विवाद हो गया। विवाद फोन पर था इसलिए गरमा-गरमी कुछ ज्यादा हो गई। बीजेपी नेता को गुस्सा आ गया और उन्होंने कलेक्टर को हटाने की चुनौती दे दी। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों को लगने लगा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का अफसरों से टकराना तो आम बात है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। नेताजी ने कलेक्टर को आखिर जिले से हटवा ही दिया। क्या है पूरा माजरा,आइए आपको बताते हैं।



चार दिन की चुनौती,सात दिन में पूरी

मामला दरअसल ये है कि बीजापुर के बीजेपी नेता अजय सिंह की वहीं के कलेक्टर अनुराग पांडेय से किसी बात पर बहस हो गई। ये मामला सात दिन पहले का है। बहस इतनी बढ़ी की दोनों ने अपना आपा खो दिया। बात औकात पर आ गई। अजय सिंह ने कलेक्टर को चुनौती दे दी कि ये विवाद उनको बहुत भारी पड़ेगा। अजय सिंह ने कलेक्टर से कहा कि मैं अपनी पर आ गया तो तुमको चार दिन में हटना पड़ेगा। 21 अगस्त को रिटायर होने वाले कलेक्टर पांडे ने भी कह दिया कि तेरी औकात क्या है,जो बने वो कर लेना। विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन अजय सिंह को ये बात चुभ गई। शुक्रवार को 20 आईएएस की तबादला सूची जारी हुई। इस तबादला सूची में बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय का भी नाम था। पांडेय को बीजापुर से हटाकर मंत्रालय अटैच कर दिया गया। अजय सिंह की चार दिन में हटाने की चुनौती सात दिन में पूरी हो गई।



ये खबर भी पढ़ें...



IAS transfer : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, रायपुर के संभाग आयुक्त बने महादेव कावरे



टेंडर को लेकर हुआ था विवाद

अजय सिंह और अनुराग पांडेय में विवाद किसी ठेके को लेकर था। कलेक्टर ने बोला कि सब कुछ ओपन व्यवस्था से होगा। अजय सिंह को वो टेंडर मिल गया। ये बात बढ़ते बढ़ते औकात तक पहुंच गई। अजय सिंह ने कहा कि तुम पब्लिक के नौकर हो और सरकार के अंडर में आते हो, मैं किसी के अंडर में नहीं आता। अजय सिंह के कहा कि मैं अपनी पर आ गया तो चार दिन भी नहीं लगेंगे, तुम्हारे काले कारनामें उजागर कर दूंगा। मैं अब भिड़ जाउंगा और चार दिन में हट जाओगे। और कलेक्टर अनुराग पांडेय हट गए।



arun tiwari


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • बीजापुर
  • ट्रांसफर
  • कलेक्टर अनुराग पांडेय
  • बीजेपी नेता अजय सिंह