बीजापुर विधायक सड़क दुर्घटना में घायल, कंधे की हड्डी फैक्चर हुई, रायपुर रेफर करने की तैयारी

Shivam Dubey | Oct 02, 2023, 24:00 IST
बीजापुर विधायक सड़क दुर्घटना में घायल, कंधे की हड्डी फैक्चर हुई, रायपुर रेफर करने की तैयारी
छत्तीसगढ़ में बीजापुर के विधायक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। विधायक विक्रम मंडावी घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विधायक मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है

Bijapur. छत्तीसगढ़ में बीजापुर के विधायक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। विधायक विक्रम मंडावी घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विधायक मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। वहीं विधायक को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। विधायक भरोसे की यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मोदकपाल थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए।



बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने के कारण गिरे



विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष के साथ बाइक में बैठे थे। रास्ते में बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने के कारण दोनों गिर गए। दोनों कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है।



Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • MLA Vikram Mandavi
  • Bijapur MLA injured in road accident
  • Bharosa Yatra Chhattisgarh
  • विधायक विक्रम मंडावी
  • बीजापुर विधायक सड़क दुर्घटना में घायल
  • भरोसा यात्रा छत्तीसगढ़