संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में मिली बड़ी सफलता,मुख्य शूटर विनय द्विवेदी यूपी से गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 07, 2025, 17:13 IST
bilaspur Sanju Tripathi murder case shooter Vinay Dwivedi arrested from UP the sootr
बिलासपुर के संजू त्रिपाठी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य शूटर विनय कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bilaspur Sanju Tripathi Murder Case: बिलासपुर के संजू त्रिपाठी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य शूटर विनय कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की संयुक्त मदद से शुक्रवार रात उसे फतेहपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा।



एक लाख में कर दी थी हत्या

पूछताछ में विनय ने बताया कि उसे संजू त्रिपाठी की हत्या करने के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। वह चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चमरौहा गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई राज्यों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि वह वाराणसी में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।



बरामद हुआ हथियार

गिरफ्तारी के समय विनय के पास से 315 बोर का देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 200 रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह प्रतापगढ़ के एक लाख के इनामी अपराधी एजाज उर्फ सोनू के बुलावे पर वाराणसी आया था।



ऐसे हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर पुलिस पहले से ही विनय के मूवमेंट पर नजर रख रही थी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की फील्ड यूनिट की मदद से शुक्रवार को उसे कपसेठी से बड़ागांव की ओर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



क्या था संजू त्रिपाठी हत्याकांड?

संजू त्रिपाठी की हत्या दिसंबर 2022 में सकरी बायपास के पास गोली मारकर कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि इस साजिश में खुद मृतक के परिवारजन शामिल थे। मुख्य रूप से उसका भाई कपिल त्रिपाठी, पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी और अन्य रिश्तेदार शामिल पाए गए।



हत्या की साजिश जमीन और पैसों के विवाद को लेकर रची गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें शूटरों से लेकर साजिश रचने वाले तक शामिल हैं।



अब तक गिरफ्तार आरोपी

मुख्य शूटर – विनय कुमार द्विवेदी


साजिशकर्ता परिजन – कपिल त्रिपाठी (भाई), पिता जयनारायण त्रिपाठी


अन्य शूटर – दानिश अंसारी, पप्पू दाढ़ी, प्रसून गुप्ता (पहले ही गिरफ्तार)


सह-अभियुक्त – आशीष तिवारी, रवि तिवारी, प्रेम श्रीवास, सुमित निर्मलकर, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह, सावन पाठक, अभिषेक मिश्रा, ताबिज अंसारी आदि।


रवि सिंह – जिसे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।



फरार आरोपी



एजाज उर्फ सोनू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विनय की गिरफ्तारी से एजाज और अन्य नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है।



नेपाल भागने की फिराक में था विनय

वाराणसी के बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह और एसटीएफ के एसआई शहजाद खान को मुखबिर से विनय की सूचना मिली। बताया गया कि वह नेपाल भागने की तैयारी में था। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कपसेठी से पैदल आते समय उसे घेर लिया और पकड़ लिया।



बिलासपुर पुलिस और यूपी एसटीएफ की इस बड़ी सफलता से संजू त्रिपाठी हत्याकांड में कई अहम कड़ियाँ जुड़ गई हैं। अब इस मामले के मास्टरमाइंड एजाज उर्फ सोनू की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि विनय की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क की परतें खुलेंगी और जल्द ही इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।



बिलासपुर संजू त्रिपाठी मर्डर केस | Sanju Tripathi murder Case | शूटर विनय द्विवेदी गिरफ्तार | bilaspur sanjay tripathi murder | Shooter Vinay Dwivedi | CG News



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • Sanju Tripathi murder Case
  • बिलासपुर संजू त्रिपाठी मर्डर केस
  • शूटर विनय द्विवेदी गिरफ्तार
  • bilaspur sanjay tripathi murder
  • Shooter Vinay Dwivedi