रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान, इन बड़े लोगों को बताया जिम्मेदार, देखें वायरल वीडियो

Marut raj | Oct 06, 2024, 17:28 IST
Bilaspur woman suicide social media post video responsible name the sootr
Bilaspur woman suicide viral video : बिलासपुर के रसूखदारों की छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से तंग आकर दी जान, पड़ोसी, डॉक्टर, हाईकोर्ट के वकील समेत कई लोगों का लिया नाम।

Bilaspur woman suicide social media post : रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले महिला ने कई बड़े लोगों पर 4 साल से छेड़छाड़ कर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है।



जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वालीं प्रियंका सिंह के पति रेलवे कर्मचारी हैं। प्रियंका सिंह ने आत्महत्या से पहलेफेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होने की बात कही है।



चार साल से कर रहे थे परेशान

21e536ed-585


फेसबुक लाइव में महिला ने बताया कि पप्पू यादव उनके साथ पिछले 4 साल से छेड़छाड़ कर रहा है। इसके चलते वह पिछले 3 साल से सो नहीं पाई हैं। पप्पू की हरकत में अन्य सभी लोग साथ देते हैं। ये सभी लोग बगल में रहने वाले नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे गंदे इशारे करते हैं।



घटना के वक्त घर में मौजूद थी महिला की बेटी

प्रियंका सिंह ने फांसी लगाई, उस समय उनकी 20 साल की बेटी घर के अंदर ही थी। पुलिस जब दरवाजा खटखटा रही थी, उस समय महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इससे पुलिसकर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले गई,लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को फेसबुक लाइव से इस घटना का पता चला था।



देखें वीडियो....





Tags:
  • Bilaspur woman suicide social media post
  • बिलासपुर महिला आत्महत्या वायरल वीडियो
  • Bilaspur woman suicide viral video
  • छत्तीसगढ़ महिला आत्महत्या वायरल वीडियो
  • chhattisgarh woman suicide viral video