BJP ने 4 डॉक्‍टर, 10 LLB डिग्री वालों को दी टिकट, अंगूठाछाप एक भी नहीं, 21 स्नातक,17 PG, 12वीं पास मंत्री- MP समेत 15 प्रत्याशी

Chandresh Sharma | Oct 12, 2023, 24:00 IST
BJP ने 4 डॉक्‍टर, 10 LLB डिग्री वालों को दी टिकट, अंगूठाछाप एक भी नहीं, 21 स्नातक,17 PG, 12वीं पास मंत्री- MP समेत 15 प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी 85 उम्मीदवारों की दो लिस्ट में पढ़े लिखे उम्‍मीदवार बड़ी संख्‍या में हैं। इनमें 4 डॉक्‍टर हैं तो 10 के पास वकालत की डिग्री है।

गंगेश द्वि‍वेदी, RAIPUR. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी 85 उम्मीदवारों की दो लिस्ट में पढ़े लिखे उम्‍मीदवार बड़ी संख्‍या में हैं। इनमें 4 डॉक्‍टर हैं तो 0 के पास वकालत की डिग्री है। वहीं 21 ने ग्रेजुएशन पूरा किया और 17 पोस्‍टग्रेजुएट हैं। राहत की बात है कि इसमें एक भी अंगूठा छाप यानी निरक्षर नहीं है। गौरतलब है कि अभी प्रदेश के एक मंत्री कवासी लकमा निरक्षर हैं, लेकिन उन्‍हें आबकारी और उद्योग जैसे महत्‍वपूर्ण विभाग पांच साल तक देखे हैं। सबसे कम पढ़े लिखे में बिरनपुर हादसे का पीडित ईश्‍वर साहू पांचवी पास है।



बीजेपी की दोनों लिस्ट में प्रोफेशनल डिग्रीधारी में ज्यादातर नेताओं ने वकालत की पढ़ाई की है। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव समेत 10 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने एलएलबी और एलएलएम जैसी डिग्री लेने के बाद राजनीति में प्रवेश किया वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 1977 में छात्र राजनीति की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एमकॉम, एमए,एलएलबी और डीबीएम की डिग्री ली। 1990 में वो पहली बार विधायक बने और फिर 2018 में 7वीं बार विधायक का चुनाव जीता। इस बार भी रायपुर दक्षिण से पार्टी ने बृजमोहन पर ही भरोसा जताया है। सबसे उम्र दराज सदस्‍य वकालत की पढ़ाई करने वाले ननकीराम कंवर भी हैं। 1969 में जनसंघ के समय से ही ननकीराम कंवर पार्टी से जुड़े हैं। उनके पास MA और LLB की डिग्री है। उन्होंने 1972 में पहला चुनाव लड़ा, लेकिन 1977 में पहली बार जीत हासिल की और फिर 1990 से 2008 तक विधायक रहे। 2013 में हार मिली लेकिन 2018 में फिर से विधायक चुने गए। ननकीराम कंवर ने ही पीएससी मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई है। MA और एलएलबी की पढ़ाई करने वाले धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले की बिल्हा सीट से बीजेपी की टिकट पर तीसरी बार विधायक बने हैं। कौशिक ने संगठन की राजनीति करते हुए अपनी राजनीति की शुरुआत की। वो पार्टी के मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।



10 प्रत्याशी जिनके पास है वकालत की डिग्री



सीट - प्रत्याशी - डिग्री



रामपुर - ननकीराम कंवर - MA, LLB



पाली-तानाखार - रामदयाल उइके - BA, LLB



लोरमी - अरुण साव - BCOM, LLB



बिल्हा - धरमलाल कौशिक - MA, LLB



पामगढ़ - संतोष लहरे - PGDR, LLB



बलौदाबाजार - टंकराम वर्मा - MA, LLB



रायपुर दक्षिण - बृजमोहन अग्रवाल - MA, LLB



रायपुर- उत्तर - पुरंदर मिश्रा - LLM



जगदलपुर - किरण सिंहदेव - BSC, LLB



प्रतापपुर - शकुंतला सिंह पोर्ते - BA, LLB



रमन सिंह पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर



तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह राजनांदगांव से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। वे आयुर्वेदिक डॉक्टरी के पेशे से ही इन्होंने अपना जनसम्पर्क बढ़ाया साथ ही पार्टी में भी एक्टिव रहे। डॉक्टरी की पढ़ाई करते हुए ही रमन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के युवा सदस्य के तौर पर की थी। वो 1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद साल 1999 में लोकसभा सांसद चुने गए।



कृष्णमूर्ति बांधी के पास एमबीबीएस की डिग्री



इसी तरह पार्टी के दूसरे डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा सीट से 2003 में पहली बार विधायक चुने गए। बांधी के पास MBBS की डिग्री है। डॉक्टरी के पेशे से वो राजनीति में आए। प्रदेश में 2003 से 2007 तक रमन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। 2009 से 2013 तक अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।



बीजेपी के 4 डॉक्टर



सीट - प्रत्याशी - डिग्री



राजनांदगांव - डॉ रमन सिंह - BAMS



मस्तूरी - डॉ कृष्णमूर्ति बांधी - MBBS



सक्ती - डॉ खिलावन साहू - MBBS (AM)



बिलाईगढ़ - डॉ दिनेश लाल जांगड़े - MBBS (MD)



4 प्रत्याशी प्रोफेशनल डिग्री और डिप्लोमा वाले



पार्टी ने इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई जैसे प्रोफेशन डिग्री और डिप्लोमाधारियों को भी टिकट दिया है। जिसमें मोतीलाल साहू पॉलिटेक्निक, गौतम उइके आईटीआई, प्रबोध मिंज मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और कोटा से उम्मीदवार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मेटल टेक में डिप्लोमा किया है। प्रबल प्रताब सिंह जूदेव जशपुर राजपरिवार के सदस्य हैं और बीजेपी के दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के बेटे हैं।



सीट - प्रत्याशी - डिग्री/डिप्लोमा



रायपुर ग्रामीण - मोतीलाल साहू - पॉलिटेक्निक



भानुप्रतापपुर - गौतम उइके - आईटीआई



लुण्ड्रा - प्रबोध मिंज - डिप्लोमा इंजीनियर (मैकेनिकल)



कोटा - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव - मेटल टेक में डिप्लोमा



दो पूर्व IAS भी हैं मैदान मे



बीजेपी ने दो पूर्व IAS अफसरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व IAS ओपी चौधरी को दूसरी बार मौका देते हुए रायगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। 2018 में उन्होंने खरसिया से चुनाव लड़ा था। वहीं पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को केशकाल से सियासी मैदान में उतारा है। ओपी चौधरी 23 साल की उम्र में ही IAS बन गए थे। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन BSC मैथ्स से पूरा किया। जबकि नीलकंठ टेकाम ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।



सांसद विजय बघेल समेत 21 प्रत्याशी ग्रेजुएट



मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की सीट से ताल ठोकने वाले सांसद विजय बघेल सहित 21 प्रत्‍याशी इसके अलावा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी भी ग्रेजुएट हैं। अमर अग्रवाल बिलासपुर से प्रत्याशी हैं। अजय चंद्राकर कुरुद से चुनाव लड़ेंगे। विक्रम उसेंडी को पार्टी ने अंतागढ़ से टिकट दिया है। ग्रेजुएट प्रत्याशियों में रामविचार नेताम और लता उसेंडी जैसे नेता भी शामिल हैं।



बीजेपी के 21 प्रत्याशी ग्रेजुएट



सीट - प्रत्याशी - डिग्री



सीतापुर - रामकुमार टोप्पो - बीए



जशपुर - रायमुनी भगत - ग्रेजुएट



तखतपुर - धर्मजीत सिंह - बीए



बिलासपुर - अमर अग्रवाल - बीकॉम



अकलतरा - सौरभ सिंह - ग्रेजुएट



जांजगीर-चांपा - नारायण चंदेल - ग्रेजुएट



महासमुंद - योगेश्वर राजू सिन्हा - बीए



कुरुद - अजय चंद्राकर - बीएससी



दुर्ग ग्रामीण - ललिल चंद्राकर - बीकॉम



अंतागढ़ - विक्रम उसेण्डी - बीएससी



कोंडागांव - लता उसेंडी - ग्रेजुएट



भटगांव - लक्ष्मी राजवाड़े - बीए



रामानुजगंज - रामविचार नेताम - बीए



मरवाही - प्रणव कुमार मरपच्ची - ग्रेजुएट



खल्लारी - अलका चंद्राकर - बीएससी



सिहावा - श्रवण मरकाम - ग्रेजुएट



डौंडीलोहारा - देवलाल ठाकुर - बीकॉम



पाटन - विजय बघेल - बीकॉम



मोहला-मानपुर - संजीव शाह - बीए



अभनपुर - इंद्रकुमार साहू - बीकॉम



कांकेर- आशाराम नेताम- बीए



केदार कश्यप और प्रेमप्रकाश पांडे समेत 17 पोस्ट ग्रेजुएट



बीजेपी के पोस्ट ग्रेजुएट प्रत्याशियों की संख्या 17 है। जिसमें पूर्व मंत्री केदार कश्यप और प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हैं। इसके अलावा छॉलीवुड से राजनीति में आए अनुज शर्मा भी MA(हिन्दी) में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। खैरागढ़ प्रत्याशी और पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह ने भी राजनीति विज्ञान से MA किया है।



बीजेपी में 17 प्रत्याशियों ने पोस्ट ग्रेजुएट किया है



सीट - प्रत्याशी - डिग्री



मनेन्द्रगढ़ - श्याम बिहारी जायसवाल - MSC (केमेस्ट्री)



चंद्रपुर - संयोगिता सिंह जूदेव - MCOM



बसना - संपत अग्रवाल - MA (हिन्दी)



भाटापारा - शिवरतन शर्मा - MCOM



धरसींवा - अनुज शर्मा - MA (इतिहास)



आरंग - गुरु खुशवंत साहेब - पोस्ट ग्रेजुएट



धमतरी - रंजना दीपेन्द्र साहू - MA



दुर्ग शहर - गजेन्द्र यादव - MA (राजनीतिक शास्त्र)



भिलाई नगर - प्रेम प्रकाश पांडे - MSC (मैथ्स)



अहिवारा - डोमन लाल कोर्सेवाड़ा - MA



कवर्धा - विजय शर्मा - पोस्ट ग्रेजुएट



डोंगरगढ़ - विनोद खाण्डेकर - MA (राजनीति शास्त्र)



नारायणपुर - केदारनाथ कश्यप - पोस्ट ग्रेजुएट



कोरबा - लखनलाल देवांगन - MSC, MA



सराईपाली - सरला कोसरिया - पोस्ट ग्रेजुएट



खैरागढ़ - विक्रांत सिंह - MA (पॉलिटिकल साइंस)



खुज्जी - गीता घासीदास साहू - MA



5 प्रत्याशी ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए



बीजेपी के 5 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा तो पास कर ली लेकिन अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए। इनमें पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले हैं, जिन्होंने BA सेकेंड ईयर तक की तो पढ़ाई की लेकिन फाइनल ईयर पूरा नहीं कर पाए। मोहले बीजेपी के टिकट से लगातार मुंगेली से जीतते आए हैं। ये बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीट है।



प्रत्याशी जो ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए



सीट - प्रत्याशी - डिग्री



जैजेपुर - कृष्णकांत चंद्रा - BA,एलएलबी (फर्स्ट)



मुंगेली - पुन्नुलाल मोहले - BA (सेकेंड ईयर)



बस्तर - मनीराम कश्यप - BA (सेकेंड ईयर)



कोंटा - सोयम मुक्का - BA (सेकेंड ईयर)



केन्द्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व मंत्री 12वीं पास



बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट में केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, राजेश मूणत और महेश गागड़ा के नाम शामिल हैं। रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से गोमती साय को पत्थलगांव से प्रत्याशी बनाया गया है।



बीजेपी के 15 प्रत्याशी 12वीं पास



सीट प्रत्याशी



भरतपुर-सोनहत - रेणुका सिंह (केन्द्रीय राज्यमंत्री)



बैकुंठपुर - भैयालाल राजवाड़े (पूर्व मंत्री)



सामरी - उद्धेश्वरी पैकरा



कुनकरी - विष्णुदेव साय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री)



पत्थलगांव - गोमती साय (सांसद)



लैलुंगा - सुनीति सत्यानंद राठिया



रायपुर पश्चिम - राजेश मूणत (पूर्व मंत्री)



बिन्द्रानवागढ़ - गोवर्धन सिंह मांझी



वैशाली नगर - रिकेश सेन



डोंगरगांव - भरत लाल वर्मा



चित्रकोट - विनायक गोयल



दंतेवाड़ा - चैतराम अटामी



बीजापुर - महेश गागड़ा (पूर्व मंत्री)



धरमजयगढ़ - हरिश्चंद्र राठिया



राजिम - रोहित साहू



पूर्व मंत्री समेत 6 प्रत्याशी 10वीं पास



बीजेपी की टिकट से पूर्व मंत्री दयालदास बघेल सहित 6 ऐसे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जिन्होंने सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है। इनमें का नाम शामिल है। बघेल नवागढ़ से चुनाव लड़ते आए हैं। सरपंच पद से राजनीति शुरू करने वाले दयालदास बघेल, बीजेपी जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे। पहली बार 2003, दूसरी बार 2008 और तीसरी बार 2013 में विधायक बने। 2018 में उन्हें गुरुदयाल सिंह बंजारे से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा खरसिया सीट में जहां पिछली बार बीजेपी ने कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आए पूर्व IAS ओपी चौधरी को उमेश पटेल के खिलाफ उतारा था, चौधरी की हार के बाद अब इस सीट से 10वीं तक पढ़ाई करने वाले महेश साहू को टिकट मिला है।



बीजेपी के 6 प्रत्याशी 10वीं पास



सीट प्रत्याशी



नवागढ़ - दयालदास बघेल (पूर्व मंत्री)



सारंगढ़ - शिवकुमारी चौहान



कटघोरा - प्रेमचंद पटेल



संजारी-बालोद - राकेश यादव



गुंडरदेही - वीरेन्द्र कुमार साहू



खरसिया - महेश साहू



10वीं से कम पढ़े-लिखे 2 प्रत्याशी



बीजेपी ने 10वीं से कम पढ़ाई वाले 2 उम्मीदवारों को मौका दिया है। साजा विधानसभा सीट से बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट दिया गया है। इन्होंने महज 5वीं तक पढ़ाई की है। इनका कोई राजनीतिक अनुभव भी नहीं है। इसी तरह प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी ने 8वीं तक की पढ़ाई की है। मरावी साल 2015 में जिला पंचायत सदस्य रहे हैं।



Tags:
  • CG News
  • CG न्यूज़
  • Educated candidates
  • BJP fielded degree holders
  • not a single candidate with thumb impression
  • पढ़े-लिखे प्रत्याशी
  • बीजेपी ने उतारे डिग्रीधारी
  • एक भी अंगूठाछाप प्रत्याशी नहीं