बीजेपी मूणत-हेमंत को देगी बड़ी जिम्मेदारी... महामंत्री का एक पद कम करेगी संगठन
छत्तीसगढ़ भाजपा में लंबे समय से अटकी नियुक्तियों पर जल्द ही निर्णय होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, 10 अगस्त को संगठन विस्तार से जुड़े आदेश जारी किए जा सकते हैं। इस बार कुछ पदों में कटौती भी संभव है। वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री के चार पद हैं, जिन्हें घटाकर तीन किया जा सकता है।
नए आदेश के तहत महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इन पदों के लिए प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं। आरएसएस लॉबी तक भी कई नेताओं ने संपर्क साधा है।
महामंत्री पद की दौड़ में प्रमुख नाम
मौजूदा महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नान का अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर बनाए जाने के बाद दो पद खाली हो गए हैं। अब इन स्थानों पर नए चेहरों की नियुक्ति होगी।
इस रेस में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और अखिलेश सोनी के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं गुलशन ऋषि और अमरजीत दुआ को प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जा सकता है।
बड़ा बदलाव करेगी बीजेपी10 अगस्त को संगठन विस्तार के आदेश संभावितमहामंत्री पद घटकर चार से तीन हो सकते हैं महिला मोर्चा और भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति होगी आरएसएस लॉबी तक पहुंच बनाने में जुटे नेता बदलाव से चुनावी रणनीति पर असर पड़ना तय |
भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव से न केवल नई नेतृत्व टीम तैयार होगी, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों में भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
बीजेपी | Chhattisgarh BJP | CG Politics | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧