OP चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-हार के भय से बौखला गई है भूपेश सरकार, PM पर लगा रहे गलत आरोप

Vikram Jain | Sept 17, 2023, 24:00 IST
OP चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-हार के भय से बौखला गई है भूपेश सरकार, PM पर लगा रहे गलत आरोप
बीजेपी के महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत होने की आहट से ही कांग्रेसी बौखला गए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच प्रदेश बीजेपी के महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत होने की आहट से ही कांग्रेसी बौखला गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के बारे में अफवाह फैलाई कि प्रधानमंत्री नहीं आ रहे हैं, उसके बाद भी मूसलाधार बारिश के बीच भी लोगों की संख्या लाखों में रही है। प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर झूठे आरोप लगाने से भी कांग्रेसी नहीं चूक रहे हैं।



चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना



मीडिया से चर्चा में ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने के भय से बौखला गई है। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पहले तो अफवाह फैलाई गई कि मोदी नहीं आ रहे। कार्यक्रम वर्चुअल होगा, लेकिन जब भारी बारिश के बावजूद लाखों लोग मोदी को सुनने आए और मोदी ने कांग्रेस, कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों और कांग्रेस की भ्रष्ट, निकम्मी, घोटालेबाज छत्तीसगढ़ सरकार की असलियत बयां करते हुए कांग्रेसी करतूतों की धज्जियां उड़ा दीं तो कांग्रेस की बौखलाहट और बढ़ गई।



पूरे प्रदेश में चल रहा माफियाराज



कांग्रेस की इस तरह की हरकतों से उसे बाज आना चाहिए। पूरे प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। कांग्रेस के विधायक लाखों का खेल खेल रहे हैं, इससे संबंधित एक इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके पहले भी कोयला से संबंधित एक वीडियो प्रसारित हुआ था उसे समय मुझ पर FIR दर्ज कराई थी, यदि अभी जो वीडियो प्रसारित है। उस पर हिम्मत है तो उसकी जांच के लिए सीबीआई को जांच देने का सीएम भूपेश साहस करें। हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे। जनता जनार्दन की लड़ाई लड़ते रहेंगे। यही हमारी ताकत है।



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP General Secretary OP Chaudhary
  • Bhupesh Sarkar is in panic due to fear of defeat
  • OP Chaudhary targeted Congress
  • बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी
  • हार के भय से बौखला गई है भूपेश सरकार
  • ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना