भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल... कह दी यह बड़ी बात

Kanak Durga Jha | Aug 09, 2024, 15:02 IST
BJYM leader raised questions on his own government
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के भाजयुमो नेता ने अपने ही सरकार के कार्य पर सवाल उठाया है। भाजपा नेता ने जिला समस्या निवारण शिविर की हकीकत बयां की है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के भाजयुमो नेता ने अपने ही सरकार के कार्य पर सवाल उठाया है। भाजपा नेता ने जिला समस्या निवारण शिविर की हकीकत बयां की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला समस्या निवारण शिविर के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।



भाजयुमो नेता ने कह दी बड़ी बात

जिला समस्या निवारण शिविर के अधिकारियों के कामकाज को लेकर लैलूंगा के प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो नेता रवि भगत ने बड़ा आरोप लगाया है। नेता ने कहा कि, लैलूंगा के अधिकारी अब भी कांग्रेस की कार्यशैली में दिखावा का काम कर रहे है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार को बदनाम करने की साजिश है। शिविर में अधिकारी केवल आमजनों के परेशानियों का निराकरण करने का दिखावा करते है।



समस्या निवारण शिविर में आमजनों की होती है सुनवाई

प्रदेश में साय सरकार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश के हर जिले में आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम में जिलास्तर पर जनसमस्याओं का निवारण किया जाता है। इस कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं को सुनने के लिए भाजपा नेता, मंत्री और अधिकारी बैठते है। इस शिविर में आम जनता की निजी जीवन में समस्या, गांव एवं अन्य क्षेत्र में जन समस्याओं का निराकरण किया जाता है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • CG News
  • cg bjp
  • chhattisgarh news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • भाजयुमो नेता रवि भगत