पिता की जान बचाने 8 बंदूकधारियों से भीड़ पड़ी बहादुर बेटी... बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से कई बार किया वार

Marut raj | Aug 06, 2024, 15:46 IST
Brave daughter faced 8 gunmen to save her father's life
नारायणपुर से दल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आठ बंदूकधारियों ने बुजुर्ग को घेरकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने बुजुर्ग पर कई बार कुल्हाड़ी से हमला किया।

नारायणपुर से दल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आठ बंदूकधारियों ने बुजुर्ग को घेरकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने बुजुर्ग पर कई बार कुल्हाड़ी से हमला किया। अपने पिता की जान खतरे में देखकर बेटी भागकर आई। आठ बंदूकधारियों से निडर होकर बेटी ने आरोपियों के हाथ से पहले छीनकर फेंका फिर शोर मचाने लगी। हल्ला होते ही आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल आए, जिसके बाद बंदूकधारी वहां से भाग निकले।





अपनी जान की परवाह किए बिना बिटिया ने बचाई पिता की जान

आरोपियों के हाथ में बंदूक था लेकिन, 17 वर्षीय बेटी सुशीला कोर्राम अपने पिता सोमधर कोर्राम 50 वर्ष की जान बचाने आरोपियों से नहीं डरी और उनसे लड़ पड़ी। अज्ञात बंदूकधारियों ने बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर दिया। आरोपियों के फरार होने के बाद परिजन और आसपास के लोग अस्पताल ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग को जान से मारने की साजिश कर गले में बुरी तरह से कुल्हाड़ी से हमला किया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना में जांच-पड़ताल जारी है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • crime news
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update