बृजमोहन अग्रवाल की सीएम को चिट्ठी, सरकारी अस्पताल में हार्ट सर्जरी बंद, निजी अस्पतालों की लूट में फंसे गरीब

Manish Kumar | May 04, 2025, 23:25 IST
Photograph: (the sootr)
बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर रायपुर के कार्डियक इंस्टीट्यूट में सर्जरी सेवाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने गरीबों की मुश्किलों और निजी अस्पतालों की लूट का जिक्र किया।

RAIPUR. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर रायपुर के सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी की सेवाओं की कमी पर चिंता जताई है।



उन्होंने कहा कि मरीजों को सिर्फ "तारीख पर तारीख" मिल रही है, जिससे गरीब लोग इलाज के अभाव में परेशान हो रहे हैं। सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि, "समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद, इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी हैं," जिससे गरीब जनता जीवनरक्षक इलाज से वंचित हो रही है और निजी अस्पतालों में अत्यधिक खर्च का शिकार हो रही है।



सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ 'तारीख पर तारीख' मिल रही है।


अफसरों की लापरवाही पर जताई चिंता

बृजमोहन ने अफसरों की लापरवाही पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई मरीज इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ गरीब परिवार अपनी ज़मीन और घर बेचने पर मजबूर हो रहे हैं।



उन्होंने मुख्यमंत्री साय से आग्रह किया कि "इस पर वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिना देरी किए फैसला लिया जाए" ताकि कार्डियक इंस्टीट्यूट में सर्जरी की सुविधाएं पुनः शुरू की जा सकें और गरीबों को जीवनदायिनी इलाज मिल सके।



पहले भी लिख चुके हैं कई मुद्दों को लेकर चिट्ठी

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मा


सांसद अग्रवाल ने पहले भी 22 फरवरी को धर्मांतरण, लव-जिहाद और गौ-हत्या रोकने के लिए राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कड़े कानून लागू करने की मांग की थी।



1746010897ccc9d36-e240-41b4-a342-4e69744d4821_1746375360-426959


Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णुदेव साय
  • बृजमोहन अग्रवाल
  • लव-जिहाद
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • स्वास्थ्य मंत्री
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल