CRPF कैंप में राइफल साफ करते समय चली गोली...

Marut raj | Aug 05, 2024, 16:32 IST
Bullet fired while cleaning rifle in CRPF camp
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां CRPF कैंप में गोली चलने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़। धमतरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीआरपीएफ कैंप में अचानक गोली चली। घटना में एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक कैंप में राइफल की सफाई का काम चल रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप के सभी जवान दौड़कर भागे, इस दौरान उन्होंने देखा कि एक जावन घायल हो गया है।




राइफल की सफाई करते समय दब गया ट्रिगर

घटनास्थल पर मौजूद जवान मौके पर घायल जवान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर के अस्पताल में घायल जवान का इलाज अभी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिरनासल्ली में स्थित सीआरपीएफ कैंप में राइफल की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान सफाई करते-करते अचानक एक जवान से ट्रिगर डाब गया जिससे जवान घायल हो गया। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेयने बताया कि घटना में जवान के हाथ में गोली लगी है। बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है।







The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update