छत्तीसगढ़ में 2292 पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा

Harrison Masih | Apr 16, 2026, 18:09 IST
cg-2292-Assistant-Teacher-Recruitment-2026-CG-Vyapam
छत्तीसगढ़ सरकार ने 5000 शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें पहले चरण में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा का आयोजन CG Vyapam करेगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है।



क्या है पूरी योजना?

सरकार ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती करने की योजना बनाई है। इसमें पहले चरण में 2292 सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:



  • 795 पद - ई-संवर्ग (E-category) स्कूलों के लिए
  • 1497 पद - टी-संवर्ग (T-category) स्कूलों के लिए

कब आएगा विज्ञापन?

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, इन पदों का विस्तृत विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।उम्मीदवार इसे छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ और स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर देख सकेंगे।



परीक्षा कब होगी?

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। परीक्षा का आयोजन CG Vyapam करेगा।



आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन (Assistant Teacher Bharti) की तारीख और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।



आगे और भी भर्ती होगी

सरकार की योजना के अनुसार व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher) के पदों पर भी जल्द अलग से भर्ती निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का अच्छा मौका आया है। अभी सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती शुरू हो रही है और आगे और भी पदों पर भर्ती होगी। तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।



ये खबरें भी पढ़ें...

शिक्षक भर्ती: न एग्जाम, न फॉर्म की झंझट, बस इंटरव्यू दें और पाएं नौकरी



छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती अपडेट: 4708 पदों पर भर्ती की घोषणा, लेकिन परीक्षा के लिए करना होगा इंतजार, जानें वजह



छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती, 4 हजार 708 पदों पर होगी, CG Vyapam करवाएगा परीक्षा



छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बीएड वालों की काउंसिलिंग और चयन पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती
  • CG VYAPAM
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • Assistant Teacher Bharti