छत्तीसगढ़ में चलेंगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें, 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ

Harrison Masih | Mar 02, 2026, 14:49 IST
cg-8-holi-special-trains-2026-bilaspur-zone
होली पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन ने 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होगा।

Raipur. होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन ने 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।



इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत सात राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।



हालांकि, होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच चलने वाली होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को नहीं चलाने का फैसला लिया गया है।



बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला

होली पर्व के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई है। कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।



ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।



इन प्रमुख स्टेशनों से होगा संचालन

दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन और चर्लपल्ली जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों तक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की होली स्पेशल ट्रेनें

1. दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल



  • ट्रेन नंबर: 08751/08752
  • फेरे: दोनों दिशाओं में 2-2
  • दुर्ग से प्रस्थान: 1 और 2 मार्च
  • निजामुद्दीन से वापसी: 2 और 3 मार्च
  • मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर
  • ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया

2. गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल (पहला फेरा)



  • ट्रेन नंबर: 08863/08864
  • फेरे: दोनों दिशाओं में 1-1
  • गोंदिया से प्रस्थान: 1 मार्च
  • छपरा से वापसी: 3 मार्च
  • मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर
  • मुख्य ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया

3. गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल (दूसरा फेरा)



  • ट्रेन नंबर: 08865/08866
  • गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च
  • छपरा से वापसी: 4 मार्च
  • मार्ग एवं ठहराव पूर्ववत

4. दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल



  • ट्रेन नंबर: 08753/08754
  • फेरे: दोनों दिशाओं में 1-1
  • दुर्ग से प्रस्थान: 1 मार्च
  • मधुबनी से वापसी: 2 मार्च
  • मार्ग: झारसुगुड़ा होकर
  • ठहराव: रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़

5. गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल



  • ट्रेन नंबर: 08861/08862
  • फेरे: दोनों दिशाओं में 1-1
  • गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च
  • पटना से वापसी: 3 मार्च
  • मार्ग: झारसुगुड़ा होकर
  • ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़

6. बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल



  • ट्रेन नंबर: 08263/08264
  • फेरे: दोनों दिशाओं में 1-1
  • 7. दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • ट्रेन नंबर: 08834/08833
  • संचालन तिथि: 2, 3, 5 और 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर)
  • दुर्ग से प्रस्थान: सुबह 10:30 बजे
  • बिलासपुर आगमन: दोपहर 3:10 बजे
  • रायगढ़ आगमन: शाम 6:50 बजे
  • वापसी: शाम 7:00 बजे प्रस्थान, रात 1:45 बजे दुर्ग आगमन
  • मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव

8. हटिया-एलटीटी होली स्पेशल



  • ट्रेन नंबर 08609 (हटिया-एलटीटी)
  • संचालन: 2 एवं 9 मार्च
  • हटिया से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे
  • अगले दिन 1:15 बजे बिलासपुर आगमन
  • दोपहर 12:40 बजे एलटीटी आगमन
  • ट्रेन नंबर 08610 (एलटीटी-हटिया)
  • संचालन: 4 एवं 11 मार्च
  • एलटीटी से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
  • अगले दिन 7:45 बजे बिलासपुर आगमन
  • शाम 6:00 बजे हटिया आगमन

22 कोच के साथ चलेंगी ट्रेनें

इन होली स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसएलआरडी, जनरल, स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकोनॉमी, एसी-II और जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेनें राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेंगी।



यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे प्रशासन (cg railway update) का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य होली के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करना और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराना है।



इससे लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।



ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल



त्योहार पर रेलवे ने शुरू की Holi Special Train, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव



यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल



पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस का रुट बदला... होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा



Tags:
  • होली
  • SECR
  • Holi Special Train
  • cg railway update
  • होली स्पेशल ट्रेन
  • बिलासपुर जोन