CG Fraud Case : बिलासपुर में 15 महिलाएं बनी लालच का शिकार, गवाए 94 लाख रुपए

Deeksha Nandini Mehra | Jul 06, 2024, 13:59 IST
bhopal fraud case
बिलासपुर में 15 महिलाओं को एक आरोपी ने ठगी का शिकार बनाया है। आरोपी ने पहले तो महिलाओं का भरोसा जीतने के लिए कमीशन दिलवाया, लेकिन कुछ महीनों बाद छूमंतर हो गया।

Bilaspur Online Fraud Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालच की वजह से ऑनलाइन ठगी शिकार हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां एक दो या तीन नहीं बल्कि 15 महिलाएं ठगी की शिकार हुई हैं। आरोपी 94 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गहने, बाइक बरामद किया गया है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया उसका एक साथी भी है, जो फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी महिलाओं को एक मार्केटिंग कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने पर दोगुना रिटर्न मिलने का लालच दिया था। महिलाएं आरोपी की झांसे में आ गईं। एक ही गांव के होने के कारण महिलाओं ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी को तीन लाख रुपए दिए। इसी तरह दूसरी पीड़िता ने भी 30 लाख रुपए दिए। रुपए जमा कराने के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित महिलाओं को पांच लाख 14 हजार रुपए का मुनाफा होने की बात कहते हुए ऑनलाइन पैसे वापस किए।



लोगों को जोड़ने के लिए बिछाया जाल

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपियों ने एक-दो लोगों को अलग-अलग किश्तों में पैसे लौटाकर डबल कमाई होने का झांसा दिया। इससे लोगों का भरोसा जीता और ठगी में और महिलाओं को जोड़ने का जाल बिछाया। मुनाफे के लालच में आकर लगभग 15 से 20 लोगों को कंपनी में जोड़कर 94 लाख रुपए से अधिक वसूल लिए। जब पीड़ितों को पैसा नहीं मिला तो वो परेशान होकर पूछताछ करने लगे। जिस पर वो गोलमोल जवाब देने लगे।



SP ऑफिस पहुंची महिलाएं

महिलाएं पहले शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद सभी महिलाओं ने SP ऑफिस का रूख किया। पीड़ित महिलाओं ने SP से मिलकर अपनी समस्या बताई इसके बाद SP रजनेश सिंह ने पचपेड़ी TI को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ितों का केस दर्ज किया।



ठगी के पैसों से बनाया मकान

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की, जिसके बाद आरोपी महिला राधिका भारद्वाज से पूछताछ की। तब उसने अपराध स्वीकार करते हुए लोगों के पैसे से मकान बनाने, 2 लाख रुपए की बाइक के साथ ही गहने खरीदने और पैसों को खर्च करने की बात कही। उसने कई लोगों को पैसे लौटाने की बात भी कही। पुलिस ने महिला से बाइक और एक तोला सोना बरामद किया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra




Tags:
  • Bilaspur Online Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • बिलासपुर में 15 महिलाओं से ठगी