छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Harrison Masih | Aug 18, 2025, 14:33 IST
CG-Job-manendragarh-placement-camp-50-posts the sootr
CG Job News: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में कई पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

CG Job News: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 अगस्त 2025, गुरुवार को प्लेसमेंट कैम्प (CG placement camp)का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास, जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।



ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन शुरू, न गंवाएं ये मौका



निजी कंपनियों में 50 पदों पर भर्ती

इस रोजगार कैम्प में मेसर्स सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के निजी नियोजक भाग लेंगे। उनके द्वारा कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मुख्यतः सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेवर जैसे पद शामिल हैं।



योग्यता और वेतनमान

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: साक्षरता से लेकर स्नातक तक
  • वेतनमान: 10,000 से 17,000 रूपए प्रतिमाह

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार सुविधाएं भी दी जाएंगी।



ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: सरकारी कॉलेजों में नौकरी का मौका,कई पदों पर निकली संविदा भर्ती



आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क

इस रोजगार कैम्प में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और स्थान पर निम्न दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:



  • शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में होगी स्टाफ नर्स भर्ती: 225 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू



MCB प्लेसमेंट कैंप 2025 की प्रमुख बातें

1. प्लेसमेंट कैम्प की तारीख और स्थान

👉 आयोजन 21 अगस्त 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में होगा।

2. कितने पदों पर भर्ती होगी

👉 कुल 50 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और लेवर शामिल हैं।

3. न्यूनतम से उच्चतम योग्यता

👉 उम्मीदवारों की योग्यता साक्षरता से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है।

4. वेतनमान का दायरा

👉 चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 17,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

5. आवश्यक दस्तावेज और शुल्क

👉 कैम्प में शामिल होना निःशुल्क है और उम्मीदवारों को शैक्षणिक व पहचान संबंधी सभी दस्तावेज़ साथ लाने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,मत चूकिए ये अवसर



उद्देश्य

जिला रोजगार कार्यालय का यह प्रयास स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकें।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप कब और कहाँ होगा?
    यह कैम्प 21 अगस्त 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित होगा।
  2. MCB प्लेसमेंट कैंप में कितने पदों पर भर्ती होगी?
    कुल 50 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेवर शामिल हैं।
  3. MCB रोजगार कैम्प में न्यूनतम योग्यता क्या है?
    अभ्यर्थियों की योग्यता साक्षरता से लेकर स्नातक तक हो सकती है और उन्हें 10,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप
  • प्लेसमेंट कैंप
  • CG job news
  • CG placement camp
  • MCB प्लेसमेंट कैंप 2025