ड्रोन पायलट और सुरक्षा जवानों के 130 पदों पर भर्ती, फटाफट कर लें तैयारी

Harrison Masih | Apr 11, 2026, 16:29 IST
cg-job-news-gpm-placement-camp-13-15-april-security-jawan-drone-pilot
छत्तीसगढ़ में 13 और 15 अप्रैल को भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट, सुरक्षा सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर के 120 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इसमें 10वीं पास से लेकर स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं।

CG Job News: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी और औद्योगिक क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा मौका सामने आया है। जीडीएक्स (GDX) ग्रुप ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के पसारा (PSARA) एक्ट के तहत विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में होगा। इस कैंप के माध्यम से सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट और सुपरवाइजर जैसे कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।



भर्ती शिविर का शेड्यूल

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गौरेला के सहयोग से दो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे:



  • 13 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई, मरवाही।
  • 15 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई, गौरेला।
  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

किन पदों पर भर्ती होगी

पद का नामकुल पदयोग्यताआयु सीमाशारीरिक मापदंड
सुरक्षा जवान10010वीं पास18 - 40 वर्षऊँचाई: 168 सेमी, वजन: 52-96 किलो
ड्रोन पायलट2010वीं पास18 - 40 वर्षऊँचाई: 168 सेमी, वजन: 52-96 किलो
सुपरवाइजर/कंप्यूटर ऑपरेटर30स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान22 - 40 वर्षऊँचाई: 170 सेमी, वजन: 55-96 किलो

दूसरे जिले के युवा भी हो सकते हैं शामिल

यह भर्ती शिविर केवल स्थानीय युवाओं के लिए नहीं है, बल्कि दूसरे जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।



कैसे करें आवेदन: उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।



जरूरी दस्तावेज: 10वीं/स्नातक की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सीधे कैंप स्थल पर पहुंचना होगा।



ट्रेनिंग और नौकरी की सुविधा

चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेटर नोएडा स्थित NIMT कैंपस (परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास) में 15 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।



मिलेंगे ये लाभ

  • मासिक वेतन: ₹15,000 से ₹25,000 तक
  • स्थायी नौकरी (58 वर्ष तक सेवा का अवसर)
  • PF, पेंशन और जीवन बीमा सुविधा
  • फैमिली मेडिकल सुविधा
  • वार्षिक वेतन वृद्धि और प्रमोशन
  • लोन सुविधा
  • ड्यूटी के दौरान रियायती दर पर रहने और खाने की सुविधा

संपर्क जानकारी

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:



+91-9311947932


+91-9667989993



निष्कर्ष

यह भर्ती अभियान छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय पर उपस्थित होकर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 346 पदों पर होगी भर्ती, कर लें तैयारी



CG Jobs: छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती



CG placement camp: इन जिलों में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती



जीपीएम प्लेसमेंट कैंप: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,कई पदों पर भर्ती के लिए होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन



Tags:
  • CG Jobs
  • छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप
  • CG job news
  • CG placement camp
  • जीपीएम प्लेसमेंट कैंप