प्रमोशन के बाद 12 डॉक्टरों की पोस्टिंग बदली, मेडिकल कॉलेजों में बड़ा फेरबदल
समझें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में पदोन्नति के बाद अब पदस्थापना भी बदल दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 11 अगस्त को संशोधित आदेश जारी किया है। इसमें 12 चिकित्सकों की नई पोस्टिंग तय की गई है। ये सभी पहले सह-प्राध्यापक थे। प्रमोशन के बाद इन्हें प्राध्यापक के पद पर पदस्थ किया गया था। अब पुराने आदेश में बदलाव कर नई जगह भेजा गया है।
पुरानी पोस्टिंग पर सरकार ने लगाया ब्रेक
मामला 25 जून 2026 के पदस्थापना आदेश से जुड़ा है। उस आदेश में पदोन्नत चिकित्सकों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में जिम्मेदारी दी गई थी। अब विभाग ने उसी आदेश को संशोधित कर दिया है। नए आदेश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू के हस्ताक्षर हैं। साफ निर्देश है कि संबंधित डॉक्टर नई जगह तत्काल कार्यभार संभालें।
रायपुर से दुर्ग तक फेरबदल
संशोधित सूची में कई बड़े मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। डॉ. स्निग्धा जैन बंसल को कबीरधाम से रायपुर भेजा गया है। डॉ. मनीष पाटिल की जांजगीर-चांपा से दुर्ग पदस्थापना की गई है। डॉ. नितिन वले को महासमुंद से दुर्ग भेजा गया है। वहीं डॉ. नरेंद्र नरसिंह अब महासमुंद मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन डॉक्टरों की भी बदली कुर्सी
डॉ. विशाल कुलकर्णी को दंतेवाड़ा से कांकेर भेजा गया है। डॉ. केशव कश्यप की नई पोस्टिंग बिलासपुर में हुई है। डॉ. शशिकला कोसम जशपुर से कबीरधाम जाएंगी। डॉ. राजीव रतन जैन को बिलासपुर से रायपुर के 100 बिस्तर वाले कैंसर संस्थान में पदस्थ किया गया है। यानी विभाग ने विशेषज्ञता के हिसाब से कई पोस्टिंग फिर से तय की हैं।
दुर्ग को मिले कई प्रोफेसर
दुर्ग मेडिकल कॉलेज को इस फेरबदल में कई चिकित्सक मिले हैं। डॉ. चंद्रपाल भगत जशपुर से दुर्ग पहुंचेंगे। डॉ. अजय हलवाई भी जांजगीर-चांपा से दुर्ग भेजे गए हैं। डॉ. मनीष पाटिल और डॉ. नितिन वले की पोस्टिंग भी दुर्ग में की गई है। इससे दुर्ग मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ शिक्षकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
बाकी दो पोस्टिंग भी बदली
डॉ. राजेंद्र रात्रे को महासमुंद से कबीरधाम भेजा गया है। वहीं डॉ. विवेक शर्मा की जांजगीर-चांपा की जगह दुर्ग में पोस्टिंग की गई है। इस तरह 12 डॉक्टरों की पोस्टिंग में विभाग ने एक साथ बदलाव किया है। अब सभी को संशोधित आदेश के मुताबिक नई जगह ज्वाइन करना होगा।
फिर बदली पोस्टिंग
इन चिकित्सकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी गई है। पद का वेतनमान लेवल-18C निर्धारित है। सवाल यह है कि 25 जून के आदेश के कुछ ही समय बाद विभाग को पोस्टिंग में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी? हालांकि आदेश में संशोधन की वजह विस्तार से नहीं बताई गई है। इसलिए फिलहाल इतना साफ है कि विभाग ने प्रशासनिक जरूरत के आधार पर नई पदस्थापन सूची जारी की है।
12 बदलाव एक नजर में
डॉ. स्निग्धा जैन बंसल: कबीरधाम से रायपुर
डॉ. मनीष पाटिल: जांजगीर-चांपा से दुर्ग
डॉ. नितिन वले: महासमुंद से दुर्ग
डॉ. विशाल कुलकर्णी: दंतेवाड़ा से कांकेर
डॉ.राजीव रतन जैन: बिलासपुर से रायपुर कैंसर संस्थान
डॉ. शशिकला कोसम जशपुर से कबीरधाम
डॉ. नरेंद्र नरसिंह मनेंद्रगढ़ से महासमुंद
डॉ. केशव कश्यम जांजगीर चांपा से बिलासपुर
डॉ. चंद्रपाल भगत जशपुर से दुर्ग
डॉ. अजय हलवाई को जांजगीर से दुर्ग
डॉ. राजेंद्र रात्रे को कबीरधाम से महासमुंद
डॉ. विवेक शर्मा को कबीरधार से दुर्ग
अब तत्काल ज्वाइनिंग का आदेश
संशोधित पदस्थापना के बाद अब गेंद संबंधित चिकित्सकों के पाले में है। विभाग ने तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने कहा है। यानी पुराने आदेश के आधार पर चल रही पोस्टिंग अब बदल गई है। मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत के बीच यह फेरबदल कितना असर डालेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 12 डॉक्टरों की कुर्सियां बदलकर व्यवस्था को फिर से री-शफल कर दिया है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कितने डॉक्टरों की पोस्टिंग बदली गई है?
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में पदोन्नति के बाद 12 डॉक्टरों की नई पदस्थापना की गई है। - डॉक्टरों की पोस्टिंग में बदलाव क्यों किया गया?
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक जरूरतों और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को देखते हुए पुराना आदेश संशोधित किया है। - नए आदेश के बाद डॉक्टरों को क्या करना होगा?
संबंधित डॉक्टरों को संशोधित पदस्थापना के अनुसार नई जगह तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।
यह खबरें भी पढ़े....
छत्तीसगढ़ रोजगार दफ्तर में 178 पद खाली, भटक रहे युवा
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में फेरबदल, 3 अपर आयुक्तों को मिला अतिरिक्त प्रभार
MP मेडिकल एजुकेशन का नया ब्लूप्रिंट! अब बदलेगा मेडिकल कॉलेजों का पूरा कंट्रोल सिस्टम
शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नत वेतनमान, सैलरी में इतना होगा फायदा