बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में यह भर्ती की जा रही है। भर्ती का विज्ञापन और आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है।
कुल 1501 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में नियुक्तियां की जाएंगी।
सबसे ज्यादा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। कुल 609 पदों में जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद शामिल हैं।
वहीं, कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 167 पद हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।
इन पदों पर भी होगी भर्ती
तीनों बिजली कंपनियों में सहायक अभियंता के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और सिविल ब्रांच के पद शामिल हैं।
इसके अलावा फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, शिफ्ट केमिस्ट, प्रोग्रामर, सब फायर ऑफिसर, सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा उप निरीक्षक, प्लांट अटेंडेंट और फायर अटेंडेंट के पद भी हैं।
अन्य पदों में लेखा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, स्टेनोग्राफर, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, ड्रेसर और ईसीजी तकनीशियन शामिल हैं।
26 नवंबर तक करें Online Apply
ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है।
उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए जरूरी शर्त
विज्ञापन के अनुसार, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की प्राथमिकता का क्रम देना होगा। अंतिम चयन मेरिट, उम्मीदवार की प्राथमिकता और कंपनी में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर होगा।
कहां करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Official Website:https://cspc.co.in
महत्वपूर्ण जानकारी:
- कुल पद: 1501
- आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026
- अंतिम समय: रात 11:55 बजे
- आवेदन शुल्क की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026
पावर कंपनी ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी है। फॉर्म भरने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी दी गई है।
- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 से शुरू हुए हैं। - भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे है। - कितने कुल पदों पर भर्ती की जा रही है, कौन से पद सबसे अधिक संख्या में हैं?
कुल 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें सबसे अधिक संख्या डेटा एंट्री ऑपरेटर की है, कुल 609 पद हैं।