रायपुर दशहरा महोत्सव: 110 फीट के रावण की सुरक्षा में तैनात हैं बंदूकधारी जवान,200 साल की परंपरा,आज जमकर आतिशबाजी
Raipur Dussehra Festival. देशभर में आज 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दशहरा आयोजन इस बार खास है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 24 सितंबर से ही छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के 4 जवान अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।
110 फीट ऊंचे रावण का दहन
आतिशबाजी का मेगा शो
दशहरा आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण आतिशबाजी होती है। रावण दहन के बाद मैदान का आसमान रंग-बिरंगे पटाखों से जगमगा उठेगा। इस बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर के जरिए आतिशबाजी की जाएगी, जिससे दर्शकों को भव्य नज़ारा देखने को मिलेगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
WRS मैदान रेलवे ट्रैक के पास स्थित है, इसलिए यहाँ सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। करीब 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल तैनात रहेंगे। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हॉर्न बजाते हुए गुजरेंगी। लोको पायलटों को जरूरत पड़ने पर ट्रेन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
55 साल पुराना आयोजन
WRS मैदान का दशहरा पिछले 55 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक नेशनल क्लब के जी.स्वामी के अनुसार, यहां हर साल लाखों लोग जुटते हैं, इसलिए सुरक्षा और भी अहम हो जाती है। रेलवे ट्रैक को बैरिकेड किया गया है, वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस बल भी मुस्तैद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ दशहरा 2025 की मुख्य बातें
|
रायपुर का 200 साल पुराना दशहरा
WRS मैदान के अलावा रायपुर का रावण भाठा दशहरा लगभग 200 साल पुराना है। यहां विजयादशमी पर बालाजी की पालकी नगर भ्रमण करते हुए मैदान पहुंचती है और रावण दहन के बाद वापस लौटती है। इस बार यहां 60 फीट का रावण और 50-50 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं
अन्य स्थानों पर भी आयोजन
रायपुर के BTI ग्राउंड, सुंदर नगर, सरजूबांधा तालाब, भनपुरी काला मैदान, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द और बीरगांव सहित कई मैदानों और कॉलोनियों में भी रावण दहन होगा। इस बार रायपुरवासी न सिर्फ 110 फीट ऊंचे रावण दहन और भव्य आतिशबाजी के गवाह बनेंगे, बल्कि परंपरा और आधुनिक सुरक्षा इंतज़ामों का संगम भी देख पाएंगे।
FAQ
- रायपुर में रावण का पुतला कितना ऊंचा है?
इस साल रायपुर के WRS मैदान में 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा आकर्षण है। - रायपुर दशहरा महोत्सव क्यों खास है?
रायपुर का WRS मैदान का दशहरा 55 साल पुराना है, जबकि रावण भाठा मैदान का दशहरा लगभग 200 साल पुराना है। परंपरा, भव्य आतिशबाजी और विशाल पुतलों के कारण यह आयोजन खास बनता है। - दशहरा 2025 में रायपुर में सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?
कार्यक्रम रेलवे ट्रैक के पास होने से सुरक्षा के लिए 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही 24 घंटे CAF जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।