CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 12, 2026, 20:52 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्ते: आईपीएस डांगी केस में गृह सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस। कैदी की मौत की सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दी जांच, डीजीपी अक्षम। रायपुर से 12 राज्यों में ड्रग्स सप्लाई। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

आईपीएस डांगी केस में गृह सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस, पीड़िता ने की ये मांग

आईपीएस रतनलाल डांगी:निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने गृह सचिव सहित से तत्काल जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता महिला ने महिला वरिष्ठ IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कैदी की मौत की सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दी जांच,छत्तीसगढ़ डीजीपी को ठहराया अक्षम

top news of chhattisgarh:बिलासपुर हिरासत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच CBI को सौंप दी है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ DGP की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सरकार को मृतक श्रवण सूर्यवंशी के परिवार को 25 लाख रुपए अंतरिम राहत देने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





मंत्री ने गर्लफ्रेंड को बनवाया 3 करोड़ का बंगला, लोकसभा चुनाव में होटल में उगाही

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्री पर गर्लफ्रेंड के लिए 3 करोड़ का बंगला बनवाने और लोकसभा चुनाव में होटल से उगाही करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से अभी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर से 12 राज्यों में ड्रग्स सप्लाई, पुलिस की सख्ती पर बदला ठिकाना

रायपुर ड्रग्स सप्लाई का बड़ा सेंटर बन गया है। पंजाब और हरियाणा से आ रहा नशा आउटर में डंप कर 12 राज्यों में भेजा जा रहा था। पुलिस ने 164 तस्करों को पकड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आंध्र प्रदेश के फैसले से छत्तीसगढ़ में खौफ, पोलावरम प्रोजेक्ट से डूबेंगे 18 गांव

पोलावरम परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने के आंध्र प्रदेश सरकार के ऐलान से छत्तीसगढ़ में चिंता बढ़ गई है। सर्वे के मुताबिक कोंटा नगर पंचायत समेत 18 गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं और करीब 15 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ डीजीपी
  • कैदी की मौत
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • आईपीएस रतनलाल डांगी
  • पोलावरम परियोजना