CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Harrison Masih | Sept 12, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर चाकू से हमला। छत्तीसगढ़ में लैंड यूज के नए नियम लागू। छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूल भर्ती। पांच मांगों पर भड़के कर्मचारी, 55 संघों ने सरकार को चेताया। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर चाकू से हमला: अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग के रिसाली क्षेत्र में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। होटल में चाय पीते समय आरोपी ने उनके गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





खेती की जमीन पर नहीं खुलेंगे मॉल, आवासीय इलाकों में कॉमर्शियल एक्टिविटी पर रोक

Land Use rules:नए मास्टर प्लान में शहर के बेतरतीब विस्तार पर रोक लगाने की तैयारी है। रिहायशी इलाकों में कबाड़खाने और बड़े गोदामों पर रोक होगी, वहीं कृषि जमीन पर मॉल और बड़े कमर्शियल निर्माण के लिए अनुमति लेना जरूरी होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट, टीएस सिंहदेव बोले, बढ़ेगी भागीदारी

top news of chhattisgarh:टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में युवाओं को ज्यादा मौका देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल से कम उम्र के लोगों को संगठन और चुनाव में अधिक जिम्मेदारी व टिकट मिल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





पांच मांगों पर भड़के कर्मचारी, 55 संघों ने सरकार को चेताया, इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ में 55 कर्मचारी संघों ने पां च सूत्रीय मांगों को लेकर इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर 30 अक्टूबर को मंत्रालय घेराव की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





छत्तीसगढ़ पीएफ डिफॉल्टर मामला : ईपीएफओ ने शुरू की कुर्की और सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में पीपीएफ डिफॉल्टरों पर ईपीएफओ ने शिकंजा कसते हुए करोड़ों की वसूली की है। नियोक्ताओं को राहत देने के लिए विश्वास योजना और विशेष अभियान शुरू किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





छत्तीसगढ़ में बैंक बंद : 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर सड़कों पर हजारों कर्मचारी

छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर समेत कई शहरों में हजारों बैंककर्मियों ने 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक यूनियनों ने आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





CG College Admission 2026 : 19 सितंबर तक बढ़ी कॉलेजों में दाखिले की तारीख

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की मियाद बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के नए आदेश के तहत छात्र अब 19 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





अपनी ही स्कूल बस के चपेट में आई बच्ची, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल जाने निकली दूसरी कक्षा की छात्रा प्रिंसि अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं का इंटरव्यू, कौन मारेगा बाजी

दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख नेताओं—कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा—का राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू लिया गया है। अब पार्टी हाईकमान के अंतिम फैसले का इंतजार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





बिलासपुर-दिल्ली अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में हवा में इंजन खराब हो गया। पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा नेता
  • इमरजेंसी लैंडिंग
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • CG College Admission
  • Land Use rules