CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कृषि मैपर पोर्टल पर विनायक ताम्रकार की नहीं थी फोटो, जांच के बाद महिला अधिकारी सस्पेंड
दुर्ग जिले में अफीम की खेती के मामले में कृषि विभाग की जांच में नए खुलासे हुए हैं। जिस खेत को मक्का फसल प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था, उसकी जानकारी विभागीय रिकॉर्ड में छिपाई जा रही थी। मामले में महिला अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कथावाचक ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख रुपए नहीं देने का आरोप
top news of chhattisgarh. छत्तीसगढ़ की सियासत में नया विवाद सामने आया है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा के बदले 15 लाख का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कथावाचक ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
चैत्र नवरात्र में डोंगरगढ़ लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पति का किन्नर से अफेयर; पत्नी ने ठुकराया 5 लाख का ऑफर, कर दी ये डिमांड
CG News.मुंगेली की एक महिला ने अपने पति पर किन्नर के साथ प्रेम संबंध का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इसी वजह से उसका पारिवारिक जीवन टूट गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग में की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 4 करोड़ी, राजस्थान के सीएस के पास सिर्फ 10 लाख की संपत्ति
आईपीएस के बाद आईएएस की संपत्ति भी सार्वजनिक हो गई है। हम आपको बताते हैं कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्य सचिवों की संपत्ति कितनी है। पढ़ें पूरी खबर... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...