CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 14, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, रायपुर में रेड रूम टेक्नो पार्टी का पोस्ट वायरल! लड़कियों के वीडियो ने मचाया तहलका। 15 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार। पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर लगे ताले। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

रायपुर में रेड रूम टेक्नो पार्टी का पोस्ट वायरल! नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल, वीडियो ने मचाया तहलका

रायपुर में सोशल मीडिया पर रेड रूम टेक्नो पार्टी के प्रचार पर पर बवाल हो गया है। वायरल वीडियो में पार्टी को ग्लैमरस और आकर्षक तरीके से पेश किया गया। आरोप हैं कि इसमें नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया और नशे व अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कोलकाता में 15 लाख की इनामी नक्सली श्रद्धा बिस्वास गिरफ्तार, मधाई पात्रा ने किया सरेंडर

top news of chhattisgarh.माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। STF ने 15 लाख की इनामी माओवादी श्रद्धा बिस्वास को गिरफ्तार किया है, जबकि वरिष्ठ सदस्य मधाई पात्रा ने 30 साल बाद आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का दिया ब्यौरा

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.भाजपा ने राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च होने का दावा करते हुए उनकी 11 करोड़ की आय पर सवाल उठाए और फंडिंग के गुप्त स्रोतों की जांच मांगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में 17 साल के लड़के पर एसिड अटैक, झुलसी हालत में मेकाहारा रेफर

CG News.धमतरी के गणेश चौक में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के बाद किशोर को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले

cg news today.छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति घटने से कई पंप बंद हो गए हैं। रेलवे ने डीजल इंजन घटाए हैं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईंधन बचत के लिए अपने काफिले से पाँच वाहन कम किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • राहुल गांधी
  • CG News
  • रायपुर
  • पेट्रोल-डीजल
  • cg news today
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रेड रूम टेक्नो पार्टी