CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
पंजाब की गुत्थी सुलझाने भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया, हाईकमान को रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी गुटबाजी और नेताओं के बीच मतभेद को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल अपने पंजाब दौरे के आधार पर तैयार रिपोर्ट राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायपुर नकटी गांव : छावनी बना गांव, अपनी ही जमीन के लिए आर-पार की जंग
top news of chhattisgarh.रायपुर के नकटी गांव में बेघर हुए 85 परिवारों के समर्थन में कांग्रेस ने 13 किलोमीटर लंबी न्याय पदयात्रा शुरू की है। भारी पुलिस बल के बीच ग्रामीण राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महिला आयोग में कुर्सी पर संग्राम : किरणमयी नायक का कार्यकाल खत्म, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद को लेकर विवाद बढ़ गया है। सरकार ने डॉ. किरणमयी नायक का कार्यकाल खत्म होने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं किरणमयी नायक खुद को अब भी वैध अध्यक्ष बता रही हैं पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अंबिकापुर बाल सुधार गृह से फिर 13 नाबालिग फरार, 21 दिन में दूसरी घटना
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर बाल सुधार गृह से 13 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। बच्चों ने दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना बनाई। फरार बच्चों में हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कमेटी गठन पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, GAD ने बदले नियम
छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य स्तरीय सरकारी कमेटियों के गठन पर सख्ती बढ़ा दी है। अब बिना प्रशासनिक मंजूरी, ई-ऑफिस प्रस्ताव और मुख्यमंत्री की अनुमति के कोई समिति नहीं बनेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...