CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 16, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, गरियाबंद में पुलिस टीम को कारोबारियों ने लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर। स्कूल की 3 छात्राएं हुईं गर्भवती, विधानसभा में गरमाया मुद्दा। मुस्लिम वकील की हिंदू विरोधी पोस्ट पर मचा बवाल। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

गरियाबंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, शराब कारोबारियों ने लाठी-डंडों से पीटा

गरियाबंद के कोसमी गांव में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक जवान की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बीजापुर में स्कूल की 3 छात्राएं हुईं गर्भवती, विधानसभा में गरमाया मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट

top news of chhattisgarh.बीजापुर के पोर्टा केबिन आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राओं के गर्भवती होने का मामला विधानसभा में गूंजा। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन आसंदी ने इसे खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





मुस्लिम वकील ने लिखा- हिंदू क्या जानें इबादत, देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, संगठन ने घेरा थाना

CG News.रायपुर के राजातालाब इलाके में एक एडवोकेट की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंजुम खान नाम के वकील पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणीकरने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बलरामपुर में बदले 58 पटवारी, अफीम की खेती पड़ी भारी

बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कार्रवाई करते हुए जिले के 58 पटवारियों का तबादला कर दिया है पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





3200 करोड़ वाले शराब घोटाले में 29 अफसरों पर शिकंजा, ED की मांग पर सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला.छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए आबकारी विभाग के 29 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। लंबे समय से जांच कर रही ED को अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • बीजापुर
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी
  • बलरामपुर
  • top news of chhattisgarh