CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Apr 18, 2026, 20:33 IST
CG Top News
नमस्ते, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की संपत्ति अटैच। वेदांता ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 पहुंची। आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया पर आरोप तय। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कोयला घोटाले में बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की संपत्ति अटैच, जमीन-जायदाद की बिक्री पर भी रोक

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में निलंबित IAS समीर विश्नोई पर शिकंजा कस दिया है। ACB और EOW ने करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। विशेष न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई तेज। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





वेदांता ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 पहुंची, 13 मजदूर अब भी जिंदगी और मौत के बीच

CG News.सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 23 पहुंच गई है। हादसे में 36 मजदूर झुलसे, जबकि कई का इलाज जारी है। शुरुआती जांच में प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी और सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया पर आरोप तय, 47 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

top news of chhattisgarh.सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप तय, 47 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का मामला। रायपुर की विशेष अदालत ने आरोप स्वीकारते हुए नियमित सुनवाई का आदेश दिया। सौम्या जमानत पर हैं, और मामले की सुनवाई जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





HTPS पर 18 करोड़ का जुर्माना, अफसरों-ठेकेदारों पर भी कसता शिकंजा, प्रशासन का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.कोरबा जिले में हसदेव नदी को प्रदूषित करने के मामले में HTPS पर 18 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया गया है। राखड़युक्त पानी नदी में छोड़े जाने और पेयजल प्रभावित होने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता का तबादला किया गया और जांच टीम गठित की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





RTE प्रतिपूर्ति पर अड़ा स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल बंद

cg news today.छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों ने फीस प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। स्कूल संचालकों ने प्रदेशभर में तालाबंदी कर दी और सरकार से ठोस निर्णय की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • सौम्या चौरसिया
  • IAS समीर विश्नोई
  • RTE
  • cg news today
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • वेदांता पावर प्लांट
  • हसदेव नदी