CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
रायपुर सुसाइड केस : कारोबारी ने खत्म किया अपना पूरा परिवार
रायपुर के संजय नगर में कर्ज से परेशान बैटरी कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर देकर खुद फांसी लगा ली। घर से पांचों के शव बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 27 हजार अपात्रों से 9 करोड़ वसूले
top news of chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र महिलाओं के लाभ लेने का मामला सामने आया है। KYC और दस्तावेजों की जांच के बाद इन हितग्राहियों की पहचान हुई। सरकार ने अपात्र महिलाओं से राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शेफाली बग्गा से फिर पूछताछ, बोलीं पापा संभालते थे सट्टा प्रमोशन की डील्स
CG News:महादेव ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े मामले में ED ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। शेफाली ने बताया कि सट्टा ऐप प्रमोशन की डील्स पापा संभालते थे। ED ने उनके पिता और भाई को भी समन जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, दो बच्चों की मौत
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। नागम बांसपारा गांव में पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राज ज्वेलर्स डकैती कांड: मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, लड़की बनकर आया लूटने
कोरबा के राज ज्वेलर्स डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के दौरान लड़की के भेष में ज्वेलरी दुकान पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...