CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राज्य की पहली ओपन जेल के नियम तैयार, जानें किन्हें रखा जाएगा
छत्तीसगढ़ में पहली बार बेमेतरा के ग्राम पथर्रा में ओपन जेल शुरू होने जा रही है। 200 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में अच्छे आचरण और कम सुरक्षा जोखिम वाले सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मिड-डे मील खाने के बाद 28 छात्राएं बीमार, भोजन में संदिग्ध गोली मिलने से हड़कंप
बेमेतरा के आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला में मिड-डे मील खाने के बाद 28 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने भोजन से अजीब गंध आने की शिकायत की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में बच्चों की पसंदीदा चोको पाई होगी बैन, दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लोटे चोको पाई का एक बैच जांच में अमानक मिला है। खाद्य विभाग ने इसकी बिक्री और स्टॉक पर रोक लगाकर पूरे प्रदेश में बैन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
IPS राहुल बंसल केस: कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया अंतिम मौका, जुर्माना भी लगाया
आईपीएस राहुल बंसल रिश्वत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने याचिकाकर्ता को आखिरी मौका दिया है। 10 हजार रुपए जमा करने की शर्त के साथ 25 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायगढ़ में सेंट्रल जीएसटी का छापा : जोरापाली प्लांट के टैक्स रिकॉर्ड खंगाले
top news of chhattisgarh:रायगढ़ के जोरापाली स्थित प्लांट में सेंट्रल GST टीम ने छापा मारा। अधिकारियों ने बिलिंग, भुगतान, टैक्स और ITC से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विभाग ने अभी किसी गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...