CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jul 20, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें 2026
छत्तीसगढ़ में 92 ASP-DSP अधिकारियों का ट्रांसफर। 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला, डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क गिरफ्तार। रायपुर में शाकिब की जिंदा जलाकर हत्या। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

92 ASP-DSP अधिकारियों का ट्रांसफर: ओपी शर्मा को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने ASP और DSP स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत राजेंद्र प्रसाद भैया को PTS मैनपाट का SP, ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में SP नियुक्त किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सर्पदंश मुआवजा घोटाला : 17 करोड़ का फर्जीवाड़ा, डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क गिरफ्तार

top news of chhattisgarh.बिलासपुर में फर्जी पीएम रिपोर्ट बनाकर सर्पदंश का 17.24 करोड़ का मुआवजा घोटाला हुआ। महिला डॉक्टर के बाद पुलिस ने तहसील के तीन क्लर्कों और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में शाकिब की जिंदा जलाकर हत्या,परिजन बोले- दोस्त शराब पार्टी में ले गए थे

CG News.रायपुर में 22 वर्षीय मोहम्मद शाकिब की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाकर विवाद के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया था और 7 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





स्मार्ट मीटर से कमाई का नया तरीका, बढ़ा बिजली बिल कम कराना है तो देनी होगी फीस

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं। लोगों का दावा है कि पहले की तुलना में बिजली बिल कई गुना अधिक आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





महतारी वंदन की 70 लाख महिलाओं की निजी जानकारी पर खतरा, कांग्रेस का गंभीर आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना से जुड़ी 70 लाख महिलाओं का निजी डेटा खतरे में है। पार्टी ने पोर्टल की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए डेटा लीक की उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा ऑडिट सार्वजनिक करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • महतारी वंदन योजना
  • रायपुर
  • मुआवजा घोटाला
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें