CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Apr 21, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, बालको चिमनी कांड; 3 करोड़ की बैंक गारंटी पर कोर्ट सख्त। लेंसकार्ट विवाद की आग रायपुर तक; शोरूम में घुसा हिंदू संगठन। महिला आरक्षण पर आर-पार; 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बालको चिमनी कांड…3 करोड़ की बैंक गारंटी पर कोर्ट सख्त, विदेशी आरोपियों को निर्देश

बालको चिमनी हादसा.कोरबा के विशेष कोर्ट में बालको चिमनी कांड की सुनवाई के दौरान अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। 15 साल पहले हुए इस हादसे में 41 लोगों की मौत हुई थी। कोर्ट ने मामले में शामिल चाइनीज कंपनी के आरोपियों को नई 3 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





लेंसकार्ट विवाद की आग रायपुर तक; शोरूम में घुसकर हिंदू संगठन ने कर्मचारियों को लगाया टीका

Lenskart controversy. लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद अब रायपुर तक पहुंच गया है, जहां धर्म जागरण समिति ने शोरूम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कंपनी पर हिंदू धार्मिक प्रतीकों के खिलाफ नीति अपनाने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





महिला आरक्षण पर आर-पार; 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 अप्रैल को एक विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में सरकार महिला आरक्षण और 131वें संवैधानिक संशोधन के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के आरक्षण का सपना तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





अनिल अग्रवाल पर FIR, उद्योग जगत में उबाल, जिंदल के बाद कई नामी चेहरें समर्थन में

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे पर अनिल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, उद्योगपतियों और हस्तियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जांच पूरी होने तक जिम्मेदारी तय न हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





5 मई के बाद जब्त हो सकती है आपकी गाड़ी, एक्शन के मूड में ट्रेफिक पुलिस

CG News.छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन के लिए 6 केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र यातायात थाना तेलीबांधा, भाठागांव बस स्टैंड, शारदा चौक, फाफाडीह थाना भवन, भनपुरी ट्रैफिक केंद्र, और टाटीबंध ट्रैफिक पॉइंट हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • बालको चिमनी हादसा
  • अनिल अग्रवाल
  • महिला आरक्षण
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • वेदांता पावर प्लांट
  • Lenskart controversy